Hindi News / Delhi / Weekly Bank Holidays In January 2023

बैंक के जरूरी कामों को अगले महीने के लिए ना टाले, जानें जनवरी 2023 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक !

Bank Holidays in January 2023: साल 2022 खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी है। लगभग 5 दिनों बाद इस साल को अंत और नए साल की शुरुआत हो जाएगी। नया साल 2023 (New Year 2023) शुरु आने वाला है। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2023 के लिए बैंको की छुट्टियों की […]

BY: Swati Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Bank Holidays in January 2023: साल 2022 खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी है। लगभग 5 दिनों बाद इस साल को अंत और नए साल की शुरुआत हो जाएगी। नया साल 2023 (New Year 2023) शुरु आने वाला है। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2023 के लिए बैंको की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई हैं। इन छुट्टियों की वजह से आपके काम ना रुक पाए इसलिए बैंक से संबधित अपने जरुरी काम काज आज ही निपटा ले. अगले महीने यानी जनवरी 2023 के लिए बैंक के कामों को ना टाले। क्योंकि इस जनवरी RBI ने 14 दिन का बैंक अवकाश घोषित किया है। ऐसे में नए साल में बैंक से जुड़े आपके कई जरुरी काम अटक सकते है, ते चलिए जानते है जनवरी 2023 में कब-कब बैंक में रहेगा अवकाश।

लक्ष्मी नगर अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

जनवरी 2023 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नए साल 2023 के लिए बैंकिंग हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। साल के पहले महीने यानी जनवरी में सप्ताहिक अवकाश और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टी को मिलाकर कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले है। बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं। यानी ये राज्यों और शहरों में अलग-अलग होते हैं।

जनवरी 2023 में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां

1 जनवरी 2023 : रविवार का अवकाश
14 जनवरी 2023 : महीने का दूसरा शनिवार
15 जनवरी 2023 : रविवार का अवकाश
22 जनवरी 2023 – रविवार का अवकाश
28 जनवरी 2023 : महीन का चौथा शनिवार
29 जनवरी 2023 – रविवार का अवकाश

जनवरी 2023 की हॉलिडे लिस्ट जारी

1 जनवरी : नए साल यानी न्यू ईयर के मौके पर देश भर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
2 जनवरी : नए साल की छुट्टी — मिजोरम
11 जनवरी : मिशनरी दिवस — मिजोरम
12 जनवरी : स्वामी विवेकानंद जयंती — पश्चिम बंगाल
14 जनवरी : मकर संक्रांति/माघ बिहु — गुजरात, कर्नाटक, असम सिक्किम, तेलंगाना
15 जनवरी : पोंगल — पूरे देश में
23 जनवरी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती — असम
25 जनवरी : राज्यत्व दिवस — हिमाचल प्रदेश
26 जनवरी : गणतंत्र दिवस — राष्ट्रीय छुट्टी पूरे देश में
31 जनवरी : मी-दम-मी-फी — असम

इस तरह अवकाश पर निपटा सकेंगे बैंकिंग कार्य

2023 में बैंकों की छुट्टी के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिये भी पैसे के लेनदेन का काम जारी रख सकते है। ये सुविधा हमेशा की 24 घंटे चालू रहेगी। इस सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन जो लोग ऑनलाइन बैंकिंग इस्तेमाल नहीं करते है उनकों अपने काम पहले निपटाने होंगे।

Tags:

BankBank Holidaysutility news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue