<
Categories: धर्म

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए अहोई माता की पूजा करेंगी. नई दिल्ली में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:36 से 6:54 बजे तक है. तारों के दर्शन का समय करीब 6 बजे और चंद्रोदय रात 11:40 बजे रहेगा. इस दिन मथुरा के राधा कुंड में विशेष स्नान की भी परंपरा है.

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है. इस दिन माताएं पूरे दिन उपवास रखकर शाम को अहोई माता की पूजा करती हैं. धार्मिक मान्यता है कि विधि-विधान से माता की आराधना करने पर संतान के जीवन में खुशहाली बनी रहती है. पूजा के बाद तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोलने की परंपरा है.
इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा. अष्टमी तिथि दोपहर से शुरू होगी और अगले दिन तक रहेगी, लेकिन शाम की पूजा अष्टमी तिथि में होने के कारण व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा.

अहोई अष्टमी 2026 की तिथि और पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 1 नवंबर को दोपहर 2:51 बजे शुरू होगी और 2 नवंबर को दोपहर 1:10 बजे समाप्त होगी. नई दिल्ली में अहोई माता की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:36 बजे से 6:54 बजे तक रहेगा. तारों के दर्शन का अनुमानित समय शाम करीब 6 बजे और चंद्रोदय रात करीब 11:40 बजे है. ये समय नई दिल्ली के अनुसार हैं, दूसरे शहरों में इनमें अंतर हो सकता है. 

पूजा के लिए जरूरी सामग्री

अहोई माता का चित्र या दीवार पर बनाया गया चित्र, रोली, अक्षत, हल्दी, फूल, माला, दीपक, धूप, अगरबत्ती, गेहूं, जल से भरा कलश, दूध, फल, मिठाई, हलवा, पूरी, पुए और सरई की सात सींके पूजा में रखी जाती हैं.

अहोई अष्टमी की पूजा विधि

व्रत के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और संतान की खुशहाली की कामना के साथ व्रत का संकल्प लें. अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार निर्जला या फलाहार व्रत रख सकती हैं. शाम को पूजा स्थल साफ करके चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं. अहोई माता का चित्र स्थापित करें और पास में गेहूं रखकर जल से भरा कलश रखें. शुभ मुहूर्त में घी का दीपक जलाकर माता को रोली, अक्षत, फूल और माला अर्पित करें. हलवा, पूरी, फल और मिठाई का भोग लगाएं. सरई की सात सींके रखने की भी परंपरा है. इसके बाद अहोई अष्टमी की व्रत कथा सुनें या पढ़ें और माता की आरती करें.

तारों को अर्घ्य देकर खोलें व्रत

शाम को तारे दिखाई देने पर उन्हें जल अर्पित करके संतान की अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना करें. इसके बाद व्रत खोलें. कुछ परिवारों में चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा है. ऐसे में वे चंद्रोदय के बाद पारण करते हैं.

राधा कुंड स्नान का भी है महत्व

मथुरा के गोवर्धन स्थित राधा कुंड में अहोई अष्टमी की रात विशेष स्नान की परंपरा है. इसे अहोई अष्टमी स्नान या राधा कुंड स्नान कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, संतान सुख की कामना करने वाले दंपति इस दिन राधा कुंड में स्नान कर राधा रानी की पूजा करते हैं. पूजा के बाद अहोई माता की आरती की जाती है. इसकी शुरुआत ‘जय अहोई माता, जय अहोई माता, तुमको निसदिन ध्यावत, हरि विष्णु विधाता’ पंक्तियों से होती है.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST