<
Categories: धर्म

Ahoi Asthami 2025 मेें कब निकलेगा Delhi- NCR में तारें और चांद, नोट कर लें टाइम और पूजा विधि

Ahoi Asthami Star and Moon Rise Time: अहोई अष्टमी के दिन दिल्ली- NCR में कब होंगे चांद और तारों के दर्शन आइए जानें.

Ahoi Asthami Star and Moon Rise Time in Delhi NCR: अहोई अष्टमी (Ahoi Asthami) हिंदू धर्म में एक विशेष व्रत है, जिसे माताएं संतान की लंबी आयु, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं. इस व्रत का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है तारे (Tara) और चंद्र (Chandra) का दर्शन, क्योंकि इन्हें अर्घ्य देने से माता अहोई की विशेष कृपा संतान पर बनती है. यदि आप दिल्ली NCR में हैं और अहोई अष्टमी 2025 का व्रत कर रहे हैं, तो यह जानना आवश्यक है कि तारे और चंद्र कब दिखाई देंगे.

दिल्ली NCR में तारे कब निकलेंगे?

अहोई अष्टमी पर तारे को देखकर जल अर्पित करना व्रत की पूर्णता के लिए आवश्यक है।

  • दिल्ली में तारों के दर्शन का समय शाम 6:24 बजे है.
  • गाजियाबाद में तारों के दर्शन का समय शाम  6: 23 बजे है.
  • गुरुग्राम में तारों के दर्शन का समय 6:24 बजे है.
  • फरीदाबाद में तारों के दर्शन का समय 6:25 बजे है.
  • नोएडा में तारों के दर्शन का समय 6:26 बजे है.

इस समय माताएं तारे को देखकर अर्घ्य दें और अर्घ्य देने के दौरान मंत्र “ॐ पार्वतीप्रियनंदनाय नमः” का उच्चारण करना शुभ है.

दिल्ली NCR में चंद्र कब दिखाई देंगे?

तारे को अर्घ्य देने के बाद यदि माता चाहें तो चंद्र दर्शन भी कर सकती हैं. चंद्र को जल अर्पित करने से संतान पर माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है. दिल्ली- NCR में चंद्र दर्शन का समय रात 12 बजकर 10 मिनट पर होगा. चंद्र दर्शन करते समय वही मंत्र “ॐ पार्वतीप्रियनंदनाय नमः” उच्चारित करें.

इस तरह करें पूजा

शाम को शुभ मुहूर्त में अहोई माता की पूजा करें. अहोई अष्टमी के दिन दीवार पर अहोई माता का चित्र बनाकर या लगाकर पूजा की जाती है. सबसे पहले दीपक जलाएं, फिर कलश स्थापित करें और रोली, चावल, फल और मिठाई चढ़ाएं. सात गांठों वाला धागा चढ़ाएं, अहोई माता की कथा सुनें और फिर अपनी संतान की कुशलता के लिए प्रार्थना करें. शाम को तारे निकलने के बाद तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोलें.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST