<
Categories: धर्म

आज से शुरू हुआ पंचक, क्या सच में बढ़ जाता है अशुभ प्रभाव? जानें इन 5 दिनों में क्या करें और कौन-सी गलती पड़ सकती है भारी

Raj Panchak April 2026: हर महीने में पंचक के 5 दिन ऐसे होते हैं ,जिस समय हमें कोई भी काम बहुत सोच-समझकर करना चाहिए.इस महीने में पंचक 13 अप्रैल से शुरू हो चुका है,आइए जानते हैं,इस समय  क्या करें व क्या ना करें.

April Panchak 2026: 13 अप्रैल 2026 से वरुथिनी एकादशी के साथ पंचक की शुरुआत हो चुकी है. ऐसी मान्यता है कि जब ये दोनों संयोग एक साथ बनते हैं, तो वातावरण में ऊर्जा का प्रभाव थोड़ा बदल जाता है, जिसका असर व्यक्ति के कामों और निर्णयों पर पड़ सकता है.पंचक को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं, लेकिन हर स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं होती. सही जानकारी, धैर्य और समझदारी से काम लेने पर इस समय को भी सामान्य तरीके से बिताया जा सकता है.

पंचांग के अनुसार, पंचक की शुरुआत 13 अप्रैल सुबह 3:44 बजे से होगी और यह 17 अप्रैल दोपहर तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान चंद्रमा अलग-अलग नक्षत्रों से होकर गुजरता है, जिसकी वजह से इस समय को थोड़ा संवेदनशील माना जाता है. भले ही 14 अप्रैल को खरमास समाप्त हो रहा है, लेकिन पंचक का प्रभाव कुछ दिन और बना रहेगा.

इन 5 दिनों में किन बातों का रखें ध्यान?

पंचक के दौरान कुछ कामों को टालने की सलाह दी जाती है, जैसे नया निर्माण कार्य शुरू करना, छत डालना, या बड़े निवेश करना. इसके अलावा अनावश्यक विवाद, जल्दबाजी में फैसले और जोखिम भरे कामों से बचना बेहतर माना जाता है. इस समय शांत रहकर सोच-समझकर कदम उठाना ही सही रहता है.

नक्षत्रों का प्रभाव क्या बताता है?

पंचक (April Panchak 2026) के दौरान चंद्रमा धनिष्ठा से लेकर रेवती नक्षत्र तक भ्रमण करता है. ज्योतिष के अनुसार, इन नक्षत्रों का असर अलग-अलग क्षेत्रों पर देखा जाता है,कभी संबंधों में तनाव, कभी खर्च में वृद्धि या स्वास्थ्य को लेकर सावधानी की जरूरत महसूस हो सकती है. इसलिए इस दौरान सतर्क रहना जरूरी माना जाता है.

पंचक में क्या करना लाभदायक होता है?

हालांकि इस समय को लेकर कई मान्यताएं हैं, लेकिन यह पूरी तरह नकारात्मक नहीं होता. इस दौरान पूजा-पाठ, ध्यान, जप और दान करना लाभकारी माना गया है. इससे मन को शांति मिलती है और नकारात्मकता कम होती है.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

बीच सड़क पर बाइक लगाकर फैंटम बन रहा था युवक, तेज गति से आई जेसीबी ने निकाली हेकड़ी; मजेदार वीडियो वायरल

JCB Bike Crash Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक…

Last Updated: May 25, 2026 14:55:02 IST

अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए तरस गया फैन, ‘जलसा’ के बाहर हुआ बेहोश, वीडियो वायरल

24 मई को मुंबई में, अमिताभ बच्चन के प्रशंसक साप्ताहिक रविवार की सभा के दौरान…

Last Updated: May 25, 2026 14:38:23 IST

IPL 2026: 70 मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में कौन आगे? पर्पल कैप पर इस धुरंधर का कब्जा

IPL 2026 Orange Cap List: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज खत्म होने के बाद ऑरेंज…

Last Updated: May 25, 2026 13:26:00 IST

Poco X8 Pro Max vs iQOO 15T: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर, कौन सा फोन ज्यादा किफायती

अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में…

Last Updated: May 24, 2026 20:22:25 IST

Grand i10 NIOS VIBE vs Tata Tiago: कौन सी हैचबैक बैठेगी बजट में फिट? जानें फीचर्स में क्या रहेगी ज्यादा किफायती

अगर आप दोनों कारों में से किसी एक को लेने के लिए कंफ्यूज हो रहे…

Last Updated: May 24, 2026 20:20:10 IST

चिलचिलाती धूप में 90 साल की सास को पीठ पर लेकर बैंक पहुंची बहू, छत्तीसगढ़ का ये वीडियो झकझोर देगा

Chhattisgarh Viral Video: छत्तीसगढ़ में एक बहू अपनी 90 साल की बुजुर्ग सास को अपनी…

Last Updated: May 24, 2026 19:32:29 IST