<
Categories: धर्म

Chanakya Niti: वो 5 बातें जो नहीं बतानी चाहिए पत्नी को, आप भी कर लें नोट

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने उन 5 बातों का जिक्र किया है, जो कभी भी अपनी पत्नी को नहीं बतानी चाहिए.

Chanakya Niti: देश के जाने-माने विद्वानों में शुमार और महान विचारक आचार्य चाणक्य अपनी नैतिक बातों के लिए मशहूर थे. उन्होंने जो भी नीतियां सैकड़ों साल पहले बताईं, वह आज भी हूबहू लागू होती हैं. आचार्य चाणक्य की नीतियों को समय से परे माना जाता है. आचार्य चाणक्य ने पति-पत्नी के बीच सामंजस्य को भी प्राथमिकता दी है. साथ ही यह भी बताया है कि पति-पत्नी के बीच कैसे संबंध अच्छे रखे जा सकते हैं. आचार्य चाणक्य के मुताबिक, कुछ बातें व्यक्ति को अपनी पत्नी को नहीं बतानी चाहिए, जिससे संबंध मधुर रहेंगे और आपस में अनबन भी नहीं होगी. 

दान

आचार्य चाणक्य के अनुसार, दान बहुत निजी मामला होता है. कहा भी जाता है कि दान ऐसा हो कि दाएं हाथ से करें और बाएं हाथ को पता ना चले. सलाह दी जाती है कि पति को कभी भी अपनी पत्नी को दान के बारे में नहीं बताना चाहिए. दान के बारे में किसी का बताने से पुण्य प्राप्त नहीं होता है.

कमाई

अपनी कमाई भी पत्नी को नहीं बतानी चाहिए. इससे बहुत सी दिक्कतें आती है. इसका असर यह हो सकता है कि पत्नी कमाई के बारे में लोगों को बता दे तो घर में चोरी होने का खतरा रहता है.

अतीत के बारे में जानकारी ना दें

पत्नी कितनी चाहे भी खूबसूरत क्या ना हो. पति को  अपने अतीत की जानकारी नहीं देनी चाहिए.  खासतौर से आपका शादी से पूर्व कोई प्रेमिका रही हो तो भी नहीं बताना चाहिए. इससे रिश्ते में एक खटास आ जाती है और वह कभी दूर नहीं होती है.  

अपमान

 अपने अपमान की जानकारी भी पत्नी से नहीं करनी चाहिए. महिलाएं मान-अपमान को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करती हैं.

भावुकता

पत्नी के समक्ष कभी भावुक नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसे कमजोरी के तौर पर देखा जाता है. पत्नी अगर जान लें कि उसका भावुक इंसान है हो तो कभी-कभा उसे इस्तेमाल भी कर सकती हैं.

डिसक्लेमर-‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

RCB के 2 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, IPL मे बनाया ऐसा अनोखा रिकॉर्ड, जो रोहित-धोनी भी नहीं कर पाए

IPL Unique Record: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट और गेंदबाज सुयश शर्मा ने आईपीएल…

Last Updated: June 2, 2026 13:37:55 IST

जवानी में जुर्म, बुढ़ापे में सजा, 34 साल पुराने केस में दोषी, वायरल वीडियो चौंक जाएंगे आप

एक बुजुर्ग को 34 साल पुराने एक मामले में दोषी ठहराया गया. बुजुर्ग की एक…

Last Updated: June 2, 2026 12:46:38 IST

क्रूज पर मस्ती करते नजर आए आर माधवन, नयनतारा-तृषा वाली तस्वीर ने खींचा ध्यान; वायरल हुआ पोस्ट

R Madhavan: अभिनेता आर माधवन के जन्मदिन पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक पति और निर्देशक…

Last Updated: June 2, 2026 11:28:29 IST

इंटरनेट पर फिर ‘Civic Sense’ पर बवाल… हिमालय की वादियों में फेंक रहे थे कचरा, इंडियन टूरिस्ट को जमके पड़ी लताड़!

नेपाल के एक संरक्षित हिमालयन एरिया में प्लास्टिक बॉटल और कूड़ा-कचरा फेंकने के चलते इंडियन…

Last Updated: June 2, 2026 10:08:57 IST