<

चीखता चिल्लाता रहा ढाई साल का मासूम, नहीं पिघला मां का दिल, पत्थर से कुचल डाला सिर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बच्चा अपनी मां से गोद लेने की जिद कर रहा था. इसके कारण मां ने अपने ढाई साल के बच्चे की हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को जंगल में फेंक दिया. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

Chhattisgarh Crime News: मां की गोद को बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है. वो गोद में शरारत से लेकर अपनी हर जिद तक पूरी करा लेता है. लेकिन छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने एक बार फिर लोगों को सोच में डाल दिया है कि क्या एक मां इतनी निर्दयी हो सकती है. दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चिलचिलाती धूप में एक ढाई साल का मासूम बच्चा अपनी मां से जिद कर रहा था कि वो उसे गोद ले लें. इस बात पर मां को गुस्सा आ गया और उसने बेटे को उठाकर जमीन पर पटक दिया . इसके बाद उसने पत्थर उठाकर बच्चे के सिर पर दे मारा.

16 अप्रैल को लापता हुआ अनुज

जानकारी के अनुसार, ये दिल को झकझोर देने वाला मामला रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्र के पारेमेर फिटिंगपारा गांव का है. यहां 16 अप्रैल को ढाई साल का एक मासूम बच्चा अनुज अचानक लापता हो गया. उसे उसके परिजनों और आसपास के लोगों ने काफी ढूंढा लेकिन मासूम नहीं मिला, तो उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई. काफी छानबीन करने पर दो दिन बाद बच्चे का शव जंगल में मिला. उसके सिर पर चोट के गंभीर निशान थे और पास में ही खून से सना हुआ पत्थर पड़ा हुआ था. 

मां पुलिस को करने लगी गुमराह

पूछताछ करने पर पता चला कि अंतिम बार बच्चे को उसकी मां के साथ देखा गया था. पुलिस ने बच्चे की मां सोनमती मंझवार से इस बारे में पूछा, तो वो पुलिस को गुमराह करने लगी. बार-बार अपने बयान बदलने के कारण पुलिस को उस पर शक हो गया. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जो बताया, वो सुनकर सब हैरान रह गए. 

क्या था हत्या का कारण?

आरोपी महिला ने बताया कि वो अपनी चार साल की बेटी और ढाई साल के बेटे अनुज के साथ जामुन तोड़ने जंगल की तरफ जा रही थी. बच्चा चिलचिलाती धूप में अपनी मां से गोद लेने की जिद कर रहा था. मां ने उसकी बात नहीं मानी, तो रोने लगा. बार-बार उससे गोद लेने की जिद कर रहा था, जिसके कारण उसने गुस्से में अपने बेटे को जमीन पर पटक दिया. इसके बाद सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. वहीं आरोपी महिला के कबूलनामे के बाद हर कोई हैरान है. बच्चे के परिजनों का इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था. हालांकि महिला के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. उस पर हत्या समेत तमाम धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

RCB के 2 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, IPL मे बनाया ऐसा अनोखा रिकॉर्ड, जो रोहित-धोनी भी नहीं कर पाए

IPL Unique Record: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट और गेंदबाज सुयश शर्मा ने आईपीएल…

Last Updated: June 2, 2026 13:37:55 IST

जवानी में जुर्म, बुढ़ापे में सजा, 34 साल पुराने केस में दोषी, वायरल वीडियो चौंक जाएंगे आप

एक बुजुर्ग को 34 साल पुराने एक मामले में दोषी ठहराया गया. बुजुर्ग की एक…

Last Updated: June 2, 2026 12:46:38 IST

क्रूज पर मस्ती करते नजर आए आर माधवन, नयनतारा-तृषा वाली तस्वीर ने खींचा ध्यान; वायरल हुआ पोस्ट

R Madhavan: अभिनेता आर माधवन के जन्मदिन पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक पति और निर्देशक…

Last Updated: June 2, 2026 11:28:29 IST

इंटरनेट पर फिर ‘Civic Sense’ पर बवाल… हिमालय की वादियों में फेंक रहे थे कचरा, इंडियन टूरिस्ट को जमके पड़ी लताड़!

नेपाल के एक संरक्षित हिमालयन एरिया में प्लास्टिक बॉटल और कूड़ा-कचरा फेंकने के चलते इंडियन…

Last Updated: June 2, 2026 10:08:57 IST