India News (इंडिया न्यूज़), Diwali Calendar 2023: इस साल नवंबर का महीना हिंदु धर्म के लोगों के लिए त्योहारों का महीना बन गया है। इस महीने में कई त्योहार का आगमन हुआ है। दिवाली से लेकर भाई दूज समेत कई त्योहार मनाए जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। दिवाली को लेकर कहा जाता है कि इस दिन भगवान राम अपना 14 साल का वनवास पूरा करने और लंका के राजा रावण को हराने के बाद माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस आएं थें। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस साल दीपावली का पावन पर्व 12 नवंबर को मनाया जाना है।
10 नवंबर 2023 को धनतेरस मनाया जाएगा। वहीं 11 नवंबर 2023 को छोटी दिवाली है। इसके बाद 12 नवंबर 2023 को दिवाली और लक्ष्मी पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। इसके बाद 14 नवंबर 2023 को गोवर्धन पूजा और भाई दूज के साथ दिवाली का त्योहार समाप्त हो जाएगा। पंचाग के मुताबिक हर शहर में पूजा करने का अलग-अलग शुभ मुहूर्त तय किया गया है। जिसके मुताबिक चेन्नई में शाम 5:52 से 7:54 बजे तक, जयपुर से शाम 5:48 से 7:44 बजे तक पूजा का मुहूर्त बताया गया है। वहीं दिल्ली में शाम 5:39 बजे से शाम 7:35 बजे तक का शुभ मुहूर्त बताया जा रहा है।
Also Read:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.