<
Categories: धर्म

अगर पहली मुहूर्त पर नहीं कर पाए Govardhan Puja, तो जान लें दूसरे और तीसरे शुभ मुहूर्त के बारे में

Govardhan Puja 2025: इस साल गोवर्धन पूजा के लिए 3 शुभ मुहूर्त निकले है, अगर आप पहले शुभ मुहूर्त में पूजा नहीं कर पाए है तो, दूसरे और तीसरे मुहू्र्त मे कर सकते है, यहां जानें बाकी 2 मुहूर्तों का समय.

Govardhan Puja 2025 Shubh Muhurat: हर साल दीपावली के अगले दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया जाता है. यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ा है और अन्नकूट उत्सव के रूप में भी प्रसिद्ध है. आज यानी 22 अक्टूबर 2025, बुधवार को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जा रहा है.

 

गोवर्धन पूजा का महत्व (Significance of Govardhan Puja)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र देव के प्रकोप से बचाया था. इस घटना ने इंद्र के अहंकार को तोड़ा और ब्रजवासियों को यह संदेश दिया कि प्रकृति और धरती माता की पूजा ही सच्ची आराधना है. तभी से इस दिन को गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है. उत्तर भारत में यह पर्व विशेष रूप से मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल और नंदगांव जैसे ब्रज क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाता है. श्रद्धालु इस दिन गायों की पूजा करते हैं, जिन्हें देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है, और भगवान कृष्ण को अन्नकूट का भोग अर्पित करते हैं.

गोवर्धन पूजा की तिथि और समय

इस वर्ष गोवर्धन पूजा की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 54 मिनट पर हो चुकी थी और यह 22 अक्टूबर की रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. जो लोग पहली शुभ घड़ी में पूजा नहीं कर पाए हैं, वे नीचे दिए गए अन्य मुहूर्तों में पूजा कर सकते हैं.

पहला मुहूर्त:

सुबह 6 बजकर 26 मिनट से 8 बजकर 42 मिनट तक- यह मुहूर्त सबसे उत्तम माना गया है.  यदि आपने इस समय पूजा नहीं की है, तो चिंता की बात नहीं आज दिन में दो और शुभ समय उपलब्ध हैं.

दूसरा मुहूर्त:

दोपहर 3 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 44 मिनट तक- यह मुहूर्त भी अत्यंत शुभ है. इस समय में पूजा करने से पूर्ण फल की प्राप्ति होती है.

तीसरा मुहूर्त:

शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक- यह मुहूर्त दिन का अंतिम और संध्या बेला का है. इस समय गोवर्धन पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण की आरती और भोग इसी समय किए जाते हैं.

गोवर्धन पूजा विधि (Govardhan Puja Vidhi)

  • गोवर्धन पूजा के दिन सुबह स्नान के बाद घर के मुख्य द्वार या आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीकात्मक रूप बनाएं. इसके चारों ओर पेड़-पौधों, ग्वालों और पशुओं की आकृतियां सजाएं.
  • गोवर्धन पर्वत के बीच में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित करें और उनके सामने अन्नकूट का भोग लगाएं.
  • भोग में गेहूं, चावल, बेसन, और हरी पत्तेदार सब्जियों से बने 56 प्रकार के व्यंजन अर्पित किए जाते हैं.
  • पूजन के बाद गोवर्धन पूजा की कथा सुने और फिर प्रसाद बांटें.

 गोवर्धन पूजा की कथा

पुराणों के अनुसार, एक बार इंद्र देव के अहंकार को तोड़ने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को आदेश दिया कि वे इंद्र की पूजा न करके गोवर्धन पर्वत की पूजा करें, क्योंकि वही उनकी गायों और फसलों को पोषण देता है. इससे क्रोधित होकर इंद्र ने मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी. तब भगवान कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सात दिनों तक ब्रजवासियों और गायों की रक्षा की. इस घटना के बाद इंद्र ने क्षमा मांगी. मान्यता के अनुसार भगवान कृष्ण ने खुद 56 भोग बना कर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का आदेश दिया था. 

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST