<
Categories: धर्म

Holi 2026: नई नवेली दुल्हन पहली होली ससुराल में क्यों नहीं मनाती? होलिका की चिता का क्या है रहस्य, जानें वजह

Holi ke Rivaj: ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार होलिका दहन 3 मार्च होगा. इसलिए होली 4 मार्च को होगी. खास बात यह है कि, शादी के बाद नई बहुओं के लिए पहली होली को लेकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों कुछ अलग प्रथाएं प्रचलित हैं. कई जगह नवविवाहिताओं को पहली होली ससुराल में मनाने की मनाही होती है. असल में इसे मनाने के पीछे की वजहें और मान्यताएं क्या हैं? तो आइए जानते हैं आखिर क्या है इन रिवाजों मायने-

Holi ke Rivaj: होली हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. यह त्योहार पूरी निष्ठा और परंपरा के साथ मनाया जाता है. माना जाता है कि, होलिका दहन के साथ सभी बुराइयों का नाश हो जाता है. इसीलिए फाल्गुन पूर्णिमा की रात लोग मिलकर होलिका जलाते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके जीवन से दुख, तनाव और बुरी ऊर्जा दूर हो जाए. ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार होलिका दहन 3 मार्च होगा. इसलिए होली 4 मार्च को होगी. खास बात यह है कि, शादी के बाद नई बहुओं के लिए पहली होली को लेकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों कुछ अलग प्रथाएं प्रचलित हैं. कई जगह नवविवाहिताओं को पहली होली ससुराल में मनाने की मनाही होती है. वहीं, कई जगह सास और बहू एक साथ होलिका दहन नहीं देखती हैं. असल में इसे मनाने के पीछे की वजहें और मान्यताएं क्या हैं? तो आइए जानते हैं आखिर क्या है इन रिवाजों मायने-

विवाह के बाद नई बहू ससुराल में क्यों नहीं मनाती पहली होली?

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि, शादी के बाद नई को बहू को होली के त्योहार पर मायके भेज देने को लेकर कई मान्यताएं और धारणाएं हैं. उत्तर भारत में यह प्रथा काफी चलन में है. यह माना जाता है कि शादी के बाद नवविवाहिता अगर पहली होली ससुराल में मनाती हैं, तो यह अशुभ हो सकता है.

होलिका की चिता का रहस्य और शास्त्र?

शास्त्रों में कहा गया है कि होलिका, जो राजा हिरण्यकश्यप की बहन थी, प्रहलाद को मारने के लिए आग में बैठी थी. हालांकि उसे अग्नि से बचने का वरदान मिला था. लेकिन कुछ दिन पहले शादी हुई बहुओं के लिए होलिका दहन देखना अशुभ माना गया है. इसे होलिका की चिता भी कहा जाता है और नवविवाहिता के लिए इसे देखना अनिष्ट का प्रतीक माना जाता है.

सास-बहू एक साथ होलिका दहन क्यों नहीं देखतीं?

धार्मिक मान्यता ये भी है कि अगर सास-बहू साथ में होलिका दहन देखती हैं, तो संबंधों में खटास आती है. इसलिए भी होली के पहले नई बहू को मायके भेजने की परंपरा चली आ रही है.

पहली होली न देखने की ज्योतिषीय वजह?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शादी के पहले साल में ग्रहों की स्थिति कभी अनुकूल तो कभी तो कभी प्रतिकूल होती है. फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को जब होलिका दहन होता है, तब अग्नि का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है. ससुराल में नई बहू का प्रवेश एक नए भाग्य का उदय माना जाता है, और किसी भी अशुभ प्रभाव से बचाने के लिए उसे इस समय मायके में रहने की सलाह दी जाती है.

नई बहू के होली न देखने का ये भी कारण

एक मान्यता है कि विवाह के बाद नई बहू के पहली होली पर ससुराल में रहने से घर में क्लेश बढ़ता है. आपसी संबंधों में भी मनमुटाव आता है. इस प्रथा के पीछे एक और वजह छिपी हुई है. दरअसल, शादी के बाद अक्सर बहू के लिए कई प्रतिबंध और मर्यादाएं होती हैं, जिनमें उसे रहना होता है. ऐसे में सबके सामने पति के साथ होली खेलना काफी असहज कर सकता है. इसलिए भी पहली होली बहू अपनी मायके में मनाती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

Silver Price Today 18 May 2026: जानें देश के शहरों में क्या हैं चांदी के दाम?

Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…

Last Updated: May 18, 2026 19:52:02 IST

Joke of the Day: गाली की परिभाषा बताओ? प्रोफेसर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुन माथा पकड़ लेंगे

Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…

Last Updated: May 18, 2026 19:43:03 IST

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले सोने के दाम गिरे या बढ़ी कीमत, जानें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…

Last Updated: May 18, 2026 19:40:11 IST

Lauki Khichdi Recipe: वजन कम करने में मदद करती है लौकी की खिचड़ी, झटपट इस आसान तरीके से करें ट्राई

गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…

Last Updated: May 18, 2026 19:01:23 IST

PAK vs BAN: मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, पाक के खिलाफ ठोका शतक, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर

Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…

Last Updated: May 18, 2026 16:43:18 IST

CM Yogi on Namaz: प्यार से नहीं माने तो… सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को सीएम योगी की चेतावनी

CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…

Last Updated: May 18, 2026 16:30:13 IST