<
Categories: धर्म

खरमास की शुरुआत 15 मार्च से, शादी-विवाह पर लगेगा ब्रेक! जानिए किन कामों को पहले पूरा करना जरूरी

Kharmas 2026: खरमास 2026 की शुरुआत 15 मार्च से होगी, इस पूरे महीने को हिंदू धर्म और ज्योतिष में 'मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ' माना जाता है. हालांकि इस समय को पूजा-पाठ, दान और सूर्य देव की उपासना के लिए शुभ माना जाता है. श्रद्धालुओं को रोज सूर्यदेव को जल अर्पित करने और उनके मंत्रों का जाप करने की सलाह दी जाती है.

Kharmas 2026: इस साल खरमास 15 मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल 2026 तक रहेगा. हिंदू धर्म और ज्योतिष में इस पूरे महीने को मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता. मान्यता है कि इस दौरान शादी-विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नया घर बनवाना या खरीदना और नए काम की शुरुआत जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते.पंचांग के अनुसार इस बार खरमास की शुरुआत 15 मार्च 2026 से होगी और इसका समापन 13 अप्रैल 2026 को मेष संक्रांति के दिन होगा. लगभग एक महीने तक चलने वाले इस समय में शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है.

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में सूर्य की स्थिति ऐसी होती है कि इसे शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता. इसलिए इस समय विवाह, सगाई, गृह प्रवेश या किसी बड़े नए काम की शुरुआत से बचने की सलाह दी जाती है.

साल में दो बार आता है खरमास

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक साल में दो बार खरमास लगता है. एक बार यह मार्च–अप्रैल के बीच आता है और दूसरी बार दिसंबर-जनवरी के दौरान. इन दोनों ही समय में मांगलिक कार्य करने से बचा जाता है.

खरमास में क्या करना शुभ माना जाता है

हालांकि यह समय शुभ कार्यों के लिए नहीं माना जाता, लेकिन पूजा-पाठ, दान और भगवान सूर्य की उपासना के लिए इसे अच्छा समय माना गया है. इस दौरान रोज सुबह सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करना और उनके मंत्रों का जाप करना शुभ फल देने वाला माना जाता है.

खरमास में किन कामों से बचें

  • शादी-विवाह, सगाई जैसे मांगलिक कार्य न करें
  • नया घर बनवाने या खरीदने से बचें
  • नया व्यापार या बड़ा काम शुरू न करें
  • मुंडन, कर्णवेध, नामकरण जैसे संस्कार न करें
  • वाहन या महंगी वस्तु खरीदने से बचें

खानपान और आचरण से जुड़े नियम

खरमास के दौरान सादा और सात्विक जीवन अपनाने की सलाह दी जाती है. इस समय तामसिक भोजन और नशे से दूर रहना चाहिए. पूजा-पाठ, दान और सूर्य उपासना पर विशेष ध्यान देना लाभकारी माना जाता है.

खरमास से जुड़ी पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार सूर्यदेव सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर पूरे ब्रह्मांड की परिक्रमा करते हैं. लगातार यात्रा करने से जब उनके घोड़े थक गए तो सूर्यदेव ने उन्हें आराम देने के लिए कुछ समय के लिए रथ में गधों को जोत दिया. गधों के कारण रथ की गति धीमी हो गई और यही समय खरमास कहलाया. जब घोड़े फिर से तैयार हो गए तो सूर्यदेव का रथ पहले की तरह तेज गति से चलने लगा.इस तरह हर साल यह समय आता है, जिसे धार्मिक दृष्टि से सावधानी और संयम का काल माना जाता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

बुलंदशहर में बंदर बना ‘नोटों का बादशाह’! वकील के ₹2 लाख नकद छीन करने लगा नोटों की बारिश; ये अनोखी करतूत देख लोग हैरान

Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…

Last Updated: May 31, 2026 23:06:42 IST

इम्युनिटी बूस्टर है यह फल का जूस! गर्मियों में रोजाना पीना करें शुरू, वायरल बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:57:30 IST

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST