<
Categories: धर्म

Last Pradosh Vrat 2025: साल के आखिरी प्रदोष व्रत में बनेंगे कई शुभ योग, व्रतियों की मनोकामनाएं होंगी पूरी!

Last Pradosh Vrat 2025: साल 2025 का आखिरी प्रदोष व्रत 17 दिसंबर, बुधवार को पड़ रहा है. इस दिन शिव पार्वती की पूजा करने वालों को विशेष लाभ मिलेंगे.

Last Pradosh Vrat 2025: हर माह में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. व्रती लोग इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. इस साल 24 व्रत प्रदोष पड़े. इसका साल का अंतिम प्रदोष व्रत 17 दिसंबर 2025 को पड़ रहा है. ये प्रदोष व्रत काफी खास रहने वाला है. कहा जा रहा है कि इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं. 

मनोकामना पूर्ति के लिए रखते हैं प्रदोष व्रत

बता दें कि भगवान शिव को खुश कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए किए जाने वाले व्रतों में से एक है प्रदोष व्रत. शास्त्रों में प्रदोष व्रत को बहुत ही उत्तम माना जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को करने वालों पर शिवजी की कृपा बरसती है. इस व्रत को करने से व्रतियों के कष्ट-दोष दूर होते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. प्रदोष व्रत के दिन विशेष रूप में प्रदोष काल यानी शाम से पूजा करने का विधान है. 

कब करें पूजा?

17 दिसंबर को साल का अंतिम प्रदोष व्रत पड़ रहा है. पौष महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 16 दिसंबर देर रात 11:58 पर शुरू होगी. ये तिथि 18 दिसंबर को दोपहर 02:33 बजे तक रहेगी. इस तरह बुधवार को पूरे दिन त्रयोदशी तिथि रहेगी. प्रदोष व्रत करने वाले लोग बुधवार को ही पूजा करेंगे. इसे ही बुध प्रदोष कहा जाएगा. 

बन रहे ये संयोग

जानकारी के अनुसार, साल का आखिरी प्रदोष व्रत खास होने वाला है क्योंकि इस दिन कई शुभ और दुर्लभ योग बन रहे हैं. त्रयोदशी यानी 17 दिसंबर 2025, बुधवार प्रदोष व्रत के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. साथ ही  अमृत सिद्धि योग भी रहेगा. इतना ही नहीं इस दिन सुकर्मा योग और धृति योग भी बन रहे हैं. मान्यता है कि इन शुभ योगों के दौरान पूजा करने वाले भक्तों को भगवान शिव और माता पार्वती की तरफ से विशेष लाभ मिलेगा. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

‘अच्छी रैंक आने की उम्मीद थी…’ NEET एग्जाम रद्द होने से हताश छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों पर टूटा पहाड़

दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…

Last Updated: May 15, 2026 18:40:55 IST

पंजाब किंग्स की हार का जिम्मेदार कौन? सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर पर लगाया इल्जाम, बोले- अगर वो…

सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…

Last Updated: May 15, 2026 18:35:54 IST

पटना में MLA के भाई से चेन स्नैचिंग! कंकड़बाग में सुबह-सुबह बदमाशों का हमला

Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे…

Last Updated: May 15, 2026 18:11:20 IST

कॉकरोच जैसे कुछ युवाओं को अगर नौकरी न मिले… CJI सूर्यकांत ने बेरोजगार लोगों को लगाई फटकार

CJI Surya Kant Cockroach Remark: CJI सूर्यकांत ने शुक्रवार को कीड़े-मकोड़ों और परजीवियों का ज़िक्र…

Last Updated: May 15, 2026 17:51:52 IST

श्री गुरुकृपा विद्यासंकुल के छात्रों ने CBSE 12वीं परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की।

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग…

Last Updated: May 15, 2026 16:52:32 IST

CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025-26

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, सूरत ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की…

Last Updated: May 15, 2026 16:37:11 IST