<
Categories: धर्म

Maha Shivratri Upay 2026: महाशिवरात्रि पर करें शिव पुराण के ये खास उपाय, खुल जाएंगे धन वृद्धि के द्वार और दूर होगी आर्थिक तंगी

Maha Shivratri Upay 2026: महाशिवरात्रि का व्रत इस साल 15 फरवरी को रखा जाएगा. इस पावन दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने का विशेष महत्व माना गया है. शिव पुराण के अनुसार इस दिन पूजा के दौरान कुछ खास उपाय करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है,आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और जीवन में आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Maha Shivratri Upay 2026: महाशिवरात्रि आते ही माहौल भक्तिमय हो जाता है. मंदिरों में ‘हर हर महादेव’ के जयकारे गूंजने लगते हैं और शिव-पार्वती विवाह की कथाएं हर ओर सुनाई देती हैं. साल 2026 में महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा. इस पावन अवसर पर अगर श्रद्धा के साथ कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो जीवन की कई परेशानियों से राहत मिल सकती है. शिव पुराण के अनुसार आज हम आपको एक ऐसे ही उपाय के बारे में बता रहे हैं, जिसे मान्यता के अनुसार करने से धन और करियर से जुड़ी दिक्कतें कम हो सकती हैं.

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है. भक्त व्रत रखते हैं और जलाभिषेक करते हैं. मान्यता है कि पूजा के साथ अगर कुछ खास फूल अर्पित किए जाएं तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता है.अपराजिता का फूल भगवान शिव को अर्पित करना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह फूल सकारात्मक ऊर्जा, विजय और आत्मविश्वास का प्रतीक है. ‘अपराजिता’ शब्द का अर्थ ही है- जिसे कोई हरा न सके. इसलिए इसे सफलता और उन्नति से जोड़कर देखा जाता है.

वास्तु शास्त्र में भी खास है अपराजिता

अपराजिता का फूल केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी महत्वपूर्ण माना गया है. कहा जाता है कि यह फूल घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. इसके प्रभाव से नकारात्मकता कम होती है और वातावरण में शांति बनी रहती है.भगवान शिव पर अपराजिता चढ़ाने की परंपरा काफी पुरानी है और कई लोग इसे सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं.

आर्थिक तंगी से सुधार के लिए क्या करें?

यदि आप लंबे समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो महाशिवरात्रि के दिन एक विशेष उपाय किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर 11 अपराजिता के फूल अर्पित करने चाहिए.पूजा के बाद उन फूलों में से एक फूल घर ले आएं. उसे सुखाकर उस स्थान पर रखें जहां आप धन या तिजोरी रखते हैं. ऐसी मान्यता है कि इससे धन की स्थिरता बनी रहती है और अनावश्यक खर्चों में कमी आती है.

नौकरी और प्रमोशन के लिए खास उपाय

जो लोग नौकरी में तरक्की या बेहतर अवसर की तलाश में हैं, उनके लिए भी अपराजिता से जुड़ा एक उपाय बताया जाता है. महाशिवरात्रि के दिन ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 51 बार जाप करें.हर बार मंत्र पूरा करने के बाद शिवलिंग पर एक अपराजिता का फूल अर्पित करें. इस प्रकार 51 फूल चढ़ाएं. पूजा समाप्त होने के बाद कुछ फूल अपने साथ ले आएं और उन्हें अपने कार्यस्थल से जुड़े बैग, फाइल या डेस्क में रखें.मान्यता है कि इससे रुके हुए कामों में गति आती है, वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलता है और प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Delhi: गैंगवार की गोलियों का शिकार बना 6 साल का मासूम, ट्यूशन से लौटते वक्त लगी गोली; 2 आरोपियों का एनकाउंटर

New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…

Last Updated: June 2, 2026 00:01:54 IST

थकान मिटा देंगे ये 5 योगासन..! तनाव की भी हो जाएगी छुट्टी, नियमित अभ्यास से मांसपेशियों में भी आ जाएगी जान

Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…

Last Updated: June 1, 2026 23:44:35 IST

Viral Video: आखिर उस लिफाफे में क्या था? विराट कोहली बार-बार मांगते रहे, अनुष्का ने नहीं किया खुलासा

Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…

Last Updated: June 1, 2026 22:10:09 IST

Joke of the Day: दामाद जी इतने डरे हुए क्यों हो? सास के पूछने पर मिला ऐसा जवाब, सुनकर खूब लगाएंगे ठहाके

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: June 1, 2026 20:06:41 IST

DIDM ने लॉन्च किया भारत का पहला डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग इंटेलिजेंस

नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…

Last Updated: June 1, 2026 19:37:10 IST

फार्महाउस में दफन मिला हाथी का शव मिलने से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका; तीन लोगों से पूछताछ

Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…

Last Updated: June 1, 2026 19:23:03 IST