<
Categories: मनोरंजन

लड़कियां सेफ नहीं तो मैं गाऊंगी नहीं: दिल्ली शो में बदतमीजी देख भड़कीं जैस्मिन सैंडलस

Delhi Concert: दिल्ली के लाइव कॉन्सर्ट में लड़कियों से छेड़छाड़ देख सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने बीच में ही गाना रोक दिया. उन्होंने सिक्योरिटी से मनचलों को बाहर निकलवाया और कहा कि महिला सुरक्षा के बिना वह परफॉर्म नहीं करेंगी. सोशल मीडिया पर उनके इस 'धाकड़' अंदाज की खूब सराहना हो रही है.

Delhi Concert: मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों अपने दिल्ली कॉन्सर्ट के एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में है.  दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे ‘HT City Unwind’ फेस्टिवल के दौरान जैस्मिन अपनी सुपरहिट परफॉर्मेंस दे रही थी.  तभी उनकी नजर भीड़ में मौजूद दो लड़कों पर पड़ी जो वहां मौजूद लड़कियों को परेशान कर रहे थे.  जैस्मिन ने तुरंत म्यूजिक रुकवाया और बीच शो में ही उन लड़कों को टोक दिया.  उन्होंने माइक्रोफोन पर सीधे सिक्योरिटी को आदेश देते हुए कहा, सिक्योरिटी, प्लीज इन दो लड़कों को बाहर निकालिए, ये लड़कियों को तंग कर रहे है.

जब तक लड़कियां सुरक्षित नहीं, मैं नहीं गाऊंगी

जैस्मिन सैंडलस ने स्टेज से बेहद सख्त लहजे में अपनी बात रखी.  उन्होंने पंजाबी में कहा, अप्पां गावां गे ही नहीं जद तक कुड़ियां सेफ फील नहीं करदी ओये  (यानी जब तक लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, मैं नहीं गाऊंगी). जैस्मिन ने साफ कर दिया कि उनके लिए शो पूरा करने से ज्यादा जरूरी वहां मौजूद महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान है.  उन्होंने तब तक इंतजार किया जब तक सुरक्षाकर्मियों ने उन लड़कों को कॉन्सर्ट वेन्यू से बाहर नहीं निकाल दिया.  सिंगर के इस साहसी कदम को देखकर वहां मौजूद हजारों प्रशंसकों ने तालियों और शोर के साथ उनका समर्थन किया.

सोशल मीडिया पर मिली ‘असली धुरंधर’ की उपाधि

जैस्मिन का यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है.  फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है और उन्हें ‘रियल लाइफ धुरंधर’ कह रहे है.  दरअसल, जैस्मिन ने हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ के चार्टबस्टर गाने ‘शरारत’ को अपनी आवाज दी है, जिसमें एक्ट्रेस आयशा खान नजर आई है.  इस कॉन्सर्ट में आयशा खान ने भी जैस्मिन के साथ स्टेज शेयर किया.  लोगों का कहना है कि जहां अक्सर बड़े सितारे भीड़ की हरकतों को नजरअंदाज कर देते है, वहीं जैस्मिन ने स्टैंड लेकर एक मिसाल कायम की है. 
Mansi Sharma

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST