Viral Video: आए दिन सड़क पर लापरवाही के चलते लोग अपनी जान को जोखिम में डालते दिख जाते हैं. अब एक सड़क दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रोड एक्सीडेंट
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के सड़क पर चलती थार गाड़ी से अचानक गिर जाते हैं. युवाओं के जोखिम भरे व्यवहार ने इंटरनेट पर तीखी बहस छेड़ दी है.
देखें वायरल वीडियो.
निखिल सैनी नाम के यूजर ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है. इसमें दिखता है कि व्हाइट कलर की थार रोड पर तेज रफ्तार में एक्शन मारती आती है. कार के ऊपर छत पर तीन लड़के स्टंट और दिखावे के चक्कर में झूमते हुए मौज-मस्ती करते दिखते हैं. तभी अचानक थार का ड्राइवर ब्रेक लगाता है और तीनों लड़के गिर जाते हैं. उन्हें कुछ चोटें भी आई हैं. हालांकि, इस वीडियो ने युवाओं की लापरवाही को कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो को साझा करते हुए यूजर ने लिखा, ‘भारत सरकार को हर कार में डैशकैम अनिवार्य करना बेहद जरूरी है. हमारी सड़कें ऐसे लोगों से भरी पड़ी हैं जिन्हें सुरक्षा की बिल्कुल भी परवाह नहीं है, यहां तक कि अपनी भी नहीं. सबसे डरावनी बात यह है कि वे किसी की जिंदगी पल भर में तबाह कर सकते हैं और बचकर निकल सकते हैं.
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. एक यूजर ने कहा, ‘अगर टेम्पो ड्राइवर ने समझदारी न दिखाई होती, तो तीनों बदमाश टायर के नीचे कुचल जाते. तब सारा दोष टेम्पो ड्राइवर पर आ जाता, फिर से एक थार.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘मैंने दूसरे देशों में युवाओं को सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की मूर्खतापूर्ण हरकतें करते कभी नहीं देखा. यहां कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं है. कम कर्मचारियों और पक्षपातपूर्ण कानून प्रवर्तन के कारण हो सकते हैं, लेकिन हमेशा की तरह कोई जवाबदेही नहीं है और कोई निवारक कार्रवाई भी नहीं है, बिलकुल बेतुका.
Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…
Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…
सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…
Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…
Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…
Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…