Pradosh Vrat May 2026: मई का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष रहने वाला हैं,क्योंकि इस महीने में एक नहीं दो-दो प्रदोष व्रत पड़ रहें हैं.आइए जानते हैं प्रदोष व्रत की तारीख,पूजा विधि और महत्व के बारे में.
मई 2026 में कब-कब है प्रदोष व्रत
Pradosh Vrat May 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा पाने का अत्यंत शुभ दिन माना जाता है. इस दिन श्रद्धा भाव से पूजा, व्रत और दान करने से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है. खासकर संध्याकाल में की गई शिव आराधना का विशेष महत्व बताया गया है. जैसे ही मई का महीना शुरू होने वाला है, भक्तों में प्रदोष व्रत की तिथियों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह में इस बार दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं-
14 मई 2026 (कृष्ण पक्ष प्रदोष)
इस दिन त्रयोदशी तिथि सुबह 11:20 बजे से शुरू होकर 15 मई की सुबह 08:31 बजे तक रहेगी.
शिव पूजा का श्रेष्ठ समय शाम 07:04 बजे से 09:09 बजे तक रहेगा.
28 मई 2026 (शुक्ल पक्ष प्रदोष)
इस दिन त्रयोदशी तिथि सुबह 07:56 बजे से शुरू होकर 29 मई की सुबह 09:50 बजे तक चलेगी.
भगवान शिव की आराधना का शुभ काल शाम 07:12 बजे से 09:15 बजे तक माना गया है.
धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं. यह व्रत विशेष रूप से मानसिक शांति, आर्थिक समृद्धि और पारिवारिक सुख-शांति के लिए फलदायी माना जाता है. संध्याकाल में की गई पूजा का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…
Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…
चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…
Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…
Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…