Navratri Upay: इस वर्ष नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च 2026 से हो चुकी है. मान्यता है कि नवरात्र समाप्त होने से पहले पीली सरसों से जुड़े ये सरल उपाय करने पर आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं.इन उपायों को करते समय मन में पूरी श्रद्धा और विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है.
नवरात्र खत्म होने से पहले कर लें ये छोटा सा उपाय
Navratri Upay for Wealth: नवरात्र का समय मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ जीवन की परेशानियों को दूर करने का भी खास मौका माना जाता है. मान्यता है कि इन 9 दिनों में किए गए उपाय जल्दी फल देते हैं, खासकर धन, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है.
इस बार नवरात्र 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चल रहे हैं. ऐसे में अगर आप आर्थिक तंगी, कर्ज या रुकावटों से परेशान हैं, तो पीली सरसों से जुड़े कुछ आसान उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं.
अगर घर में बिना वजह तनाव, झगड़े या पैसों की कमी बनी रहती है, तो थोड़ी सी पीली सरसों को लाल कपड़े में बांधकर पोटली बना लें. इसे मुख्य दरवाजे पर टांग दें. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होने की मान्यता है.अगर मेहनत के बावजूद पैसा नहीं टिक रहा है, तो रात के समय एक मुट्ठी पीली सरसों लेकर अपने सिर के ऊपर से 7 बार घुमाएं और उसे किसी सुनसान स्थान या बहते पानी में छोड़ दें. माना जाता है कि इससे आर्थिक बाधाएं कम होती हैं.
कर्ज से परेशान लोग पीली सरसों को लाल कपड़े में बांधकर एक छोटी पोटली बना लें और इसे अपनी तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रखें. साथ ही मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें, इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद की जाती है.
नवरात्र की पूजा के दौरान एक चांदी की कटोरी में पीली सरसों रखकर माता के चरणों में अर्पित करें. इससे पूजा अधिक प्रभावी मानी जाती है और देवी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.
अगर काम में रुकावटें आ रही हैं, तो नवरात्र या किसी मंगलवार/रविवार को पीली सरसों को 7 बार अपने ऊपर से वारकर घर के बाहर दक्षिण दिशा में या किसी चौराहे पर रख दें. इससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होने की मान्यता है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
आप Red Magic 11S Pro vs Oppo K15 Pro Plus में से कोई एक स्मार्टफोन…
Silver Rate Today 20 May 2026: चांदी के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…
Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…
डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…
Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…
Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…