Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार का आज आखिरी दिन है,जो लोग नौ दिनों का व्रत रखे हैं उनके मन में सवाल होगा कि पारन कब और कैसे करें,तो आइए जानते हैं, पारन के सही तिथि, शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम के बारे में.
नवरात्रि व्रत पारण कब करें
Chaitra Navratri 2026 Vrat Parana Date: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. नौ दिनों तक मां दुर्गा की उपासना और व्रत रखने के बाद भक्त पारण यानी व्रत खोलने की तैयारी करते हैं. हिंदू परंपरा में व्रत का पारण उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है जितना व्रत रखना, क्योंकि सही समय और विधि से पारण करने पर ही पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है.
चैत्र नवरात्रि का आज नौंवा दिन है, आज के दिन हर किसी के मन में यही सवाल होता है कि आखिर व्रत कब और कैसे खोला जाए. आइए विस्तार से जानते हैं पारण की सही तिथि, शुभ समय और उससे जुड़े जरूरी नियम.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के व्रत का समापन नवमी या दशमी तिथि पर किया जाता है. कई बार तिथियों के संयोग के कारण नवमी के दिन ही दशमी लग जाती है, ऐसे में उसी दिन पारण करना उचित माना जाता है.हालांकि, शास्त्रों में दशमी तिथि को व्रत पारण के लिए अधिक शुभ बताया गया है. ऐसे में जो भक्त पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, वे इस वर्ष 28 मार्च 2026 को व्रत का पारण कर सकते हैं.
पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि सुबह लगभग 08 बजकर 45 मिनट तक रहेगी. इसलिए इस समय के भीतर पारण करना सबसे उत्तम माना जाएगा. इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी, इसलिए समय का ध्यान रखना जरूरी है.
व्रत खोलने की प्रक्रिया भी विधि-विधान के साथ की जाती है. सही तरीके से पारण करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
R Madhavan: अभिनेता आर माधवन के जन्मदिन पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक पति और निर्देशक…
फेमस टूरिस्ट स्पॉट कसोल से एक चौंकाने वाली वीडियो सामने आ रही है जहां एक…
नेपाल के एक संरक्षित हिमालयन एरिया में प्लास्टिक बॉटल और कूड़ा-कचरा फेंकने के चलते इंडियन…
Mamata Banerjee TMC: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और…
New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…
Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…