हिंदू धर्म की मान्यतााओं के अनुसार पौष अमावस्या को छोटटाा पितृ पक्ष के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए.
Paush Amavasya 2025: हिंदू धर्म में पौष अमावस्या का विशेष महत्व होता है. पौष महीने में आने वाली अमावस्या को विशेष रूप से पितरों के तर्पण, पूजा, दान-पुण्य, पवित्र स्नान और सूर्य देव की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है. पौष अमावस्या को छोटा पितृ पक्ष भी कहा जाता है. इस दिन पितरों का तर्पण करना शुभ माना जाता है. गरुण पुराण जैसे शास्त्रों में बताया गया है कि अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पितरों को शांति मिलती है. साथ ही उनका आशीर्वाद भी मिलता है, जो परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखता है.
मान्यता है कि पितरों के आशीर्वाद से घर पर कोई समस्या नहीं आती और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है. इस दिन पूजा करने को लेकर भी विशेष महत्व है. कहा जाता है कि इस दिन पितरों का तर्पण करने से उनका आशीर्वाद मिलता है और उन्हें शांति भी मिलती है. हालांकि इस दिन कुछ गलतियां करने की भी मनाही होती है. कहा जाता है कि इस दिन छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है.
पौष अमावस्या के दिन सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए. देर तक सोना अशुभ माना जाता है. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद दान-दक्षिणा और पूजा करने से शुभ फल मिलता है.
पौष अमावस्या के दिन तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए. इस दिन मांस-मदिरा और लहसुन-प्याज से बनी किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि इस दिन सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए.
वहीं ध्यान रखने वाली बात ये है कि इस दिन पितरों के नाम पर तर्पण या दान करते समय किसी तरह के लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. इस दिन किसी बुजुर्ग या जरूरतमंदों का अपमान करना भी अशुभ माना जाता है. इस दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए. क्रोध करने या किसी से भी झगड़ा करने से बचना चाहिए. अगर आप ऐसा कुछ करते हैं, तो आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
पौष अमावस्या के दिन काले रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए. साथ ही घर में कोई काली चीज नहीं लानी चाहिए. कहा जाता है कि काला रंग नकारात्मकता को प्रभावित करता है. इशके कारण अमावस्या के दिन काले रंग से बचना चाहिए.
मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन नाखून या बाल नहीं काटने चाहिए. कहते हैं ऐसा करने से पूर्वज और पितृ नाराज होते हैं और इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…