<
Categories: धर्म

जन्म कुंडली बनानी जरूरी होती है या नहीं? जानें इस पर प्रेमानंद महाराज जी का जावाब

Premanand Maharaj Ji : जन्म कुंडली (या जन्मपत्री) को व्यक्ति की जिंदगी का लेखा जोखा माना जाता है. हिंदू धर्म के अनुसार जन्म कुंडली देखकर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, स्वास्थ्य, करियर, विवाह, आर्थिक स्थिति और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी की जा सकती हैं. लेकिन क्या जन्म कुंडली बनानी जरूरी है? अगर जन्म कुंडली ना हो तो क्यां होगा. चलिए इस पर प्रेमानंद महाराज जी का जवाब

Premanand Ji Maharaj Pravachan : व्यक्ति की जिंदगी का लेखा जोखा उसकी जन्म कुंडली (या जन्मपत्री) में लिखा होता है. जब व्यक्ति का जन्म होता है और जन्म के समय सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति के अधार पर  व्यक्ति की जन्म कुंडली बनती है. यह एक तरह का ज्योतिषीय चार्ट होता है, जिसमें 12 भाव होते हैं, जो व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे करियर, स्वास्थ्य, विवाह और भाग्य का प्रतिनिधित्व करते हैं. लेकिन क्या जन्म कुंडली बनानी जरूरी है? अगर जन्म कुंडली ना हो तो क्यां होगा. चलिए इस पर प्रेमानंद महाराज जी का जवाब

कुड़ली से क्या होता हैं?

हिंदू धर्म शास्त्र की मान्यताओं के ग्रहों की चाल असर भी के जीवन पर होता है. शादी से लेकर करियर समेत कई पहलुयों का पहले से पता लगाने के लिए कुंडली का इस्तेमाल किया जाता है. कई लोग शादी-ब्याह में जोड़ो की कुंडली भी मिलवाते हैं, वहीं कुछ लोग कुंडली पर विश्वास नहीं करती है. इसी से जुड़ा एक सवाल किसी भक्त ने प्रेमानंद महाराज जी से पूछा, क्या कुंडली बनाना वाकई में जरूरी है? इस पर वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचन पर जवाब देते हुए कहा- ब्याह वगैरह करना है तो जरूरी होता ही है.

कुड़ली होना क्यों जरूरी है- प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा- घर में ब्याह होना है तो जन्म कुंडली इत्यादि की जरूरत पड़ती ही है. लेकिन आज के समय में कौन कुंडली देखता है? पहले शादी से पहले सब पुछते थे कि कितने गुण मिलते हैं? ये सब अब कहां चल रहा है. लव मैरिज, लिवइन रिलेशन… इन सब में कुंडली की क्या जरूरत पड़ती है. लेकिन फिर भी कुंडली बनवा लेना चाहिए.  ये शास्त्रीय पद्धिति और विचार आदि के लिए ये जरूरी होती है.

कुंडली मिलने के बाद भी होती है लड़ाईयां

इस पर फिर एक शख्स ने प्रेमानंद महाराज से कहा शादी से पहले कुंडली मिलने के बाद भी बहुत लड़ाइयां होती है. इस पर प्रेमानंद महाराज ने जवाब देते हुए कहा- लड़ाइयां तो तब बंद होंगी जब सद्विचार होंगे. कुंडली से थोड़े लड़ाइयां खत्म होती है, आप सद्विचार होंगे तभी तो मंगल विचार होगा. अगर पत्नी कटु बोल रही है, तो हम थोड़ा कम हो गए. ये सोचकर जीवनसाथी बढ़िया मंगलमय जीवन जिएं. जीवन को प्यार से चलाना चाहिए. लड़ने से कोई हल नहीं मिलता है. प्रेमानंद महाराज ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा-  अगर पत्नी किसी बात से खुश या संतुष्ट नहीं है, तो पति का कर्तव्य है कि उसे संतुष्ट जरूर करना चाहिए. जरूरी ये है कि समस्या को समझा जाए. मारना, हाथ उठाना… ये सब राक्षसी व्यवहार है. एक-दूसरे की कमियों को सहकर आगे बढ़ना ही सबसे अच्छा होता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST