<
Categories: धर्म

Radha Ashtami 2026 Aarti Lyrics: राधा रानी को प्रसन्न करने के लिए पढ़ें ये दिव्य आरती, घर में आएगी सुख-शांति

Radha Ashtami Arti: राधा अष्टमी पर राधारानी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस पावन अवसर पर श्रद्धालु व्रत रखते हैं और भक्तिभाव से राधाजी की आरती गाकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.

Radha Ashtami 2026 Aarti Lyrics: सनातन धर्म में राधा अष्टमी का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है. यह पावन पर्व श्रीराधा रानी के प्राकट्य दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. भक्त इस दिन राधारानी की पूजा-अर्चना, व्रत और भजन-कीर्तन करते हैं तथा सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं. बरसाना सहित देशभर के राधा-कृष्ण मंदिरों में इस अवसर पर विशेष आयोजन किए जाते हैं.

राधा अष्टमी कब है?

राधा अष्टमी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. इस दिन भक्त विधि-विधान से राधारानी की पूजा करते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, राधा अष्टमी पर राधा जी की आराधना करने से भगवान श्रीकृष्ण की भी कृपा प्राप्त होती है. पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और अष्टमी तिथि के समय का ध्यान रखना महत्वपूर्ण माना जाता है.

श्री राधाजी की आरती

॥ श्री राधाजी की आरती ॥

 आरती राधाजी की कीजै।
 आरती राधाजी की कीजै॥

 कृष्ण संग जो करें निवासा,
 कृष्ण करें जिन पर विश्वासा।
 आरती वृषभानु लली की कीजै।
 आरती राधाजी की कीजै॥

 कृष्णचंद्र की करी सहाई,
 मुख में आनि रूप दिखाई।
 उस शक्ति की आरती कीजै।
 आरती राधाजी की कीजै॥

 नंदपुत्र से प्रीति बढ़ाई,
 यमुना तट पर रास रचाई।
 आरती रास रसाई की कीजै।
 आरती राधाजी की कीजै॥

 प्रेम की राह जिनसे बतलाई,
 निर्गुण भक्ति नहीं अपनाई।
 आरती राधाजी की कीजै।
 आरती राधाजी की कीजै॥

 दुनिया की जो रक्षा करती,
 भक्तजनों के दुःख सब हरती।
 आरती दुःख हरणी जी की कीजै।
 आरती राधाजी की कीजै॥

 दुनिया की जो जननी कहावे,
 निज पुत्रों को धीर बंधावे।
 आरती जगत माता की कीजै।
 आरती राधाजी की कीजै॥

 निज पुत्रों के काज संवारे,
 रनवीरा के कष्ट निवारे।
 आरती विश्वमाता की कीजै।
 आरती राधाजी की कीजै॥

 आरती राधाजी की कीजै।
 आरती राधाजी की कीजै॥

 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Nana Patekar son: कौन हैं मल्हार पाटेकर? नाना के बेटे ने फिल्मों में काम किया, फिर भी लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…

Last Updated: October 8, 2026 19:06:02 IST

पहले दृश्यम 3 और अब सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा से बाहर हुए अक्षय खन्ना, क्यों बड़ी फिल्में छोड़ रहे एक्टर

Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…

Last Updated: October 8, 2026 18:44:09 IST

कमल हासन का दमदार कमबैक, Indian 3 का हुआ एलान, ‘सेनापति’ बनकर फिर मचाएंगे तहलका

Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…

Last Updated: October 8, 2026 18:31:05 IST

नए अंदाज में आएगी ‘अमर, अकबर, एंथनी’, अब्बास-मस्तान बनाएंगे ‘3 मंकीज’, पोस्टर रिलीज

3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…

Last Updated: October 8, 2026 18:19:57 IST

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST

सऊदी को बचाने उतरी पाकिस्तानी सेना, लेकिन खुद कई मोर्चों पर घिरा पाकिस्तान; हूतियों से जंग कितनी आसान?

Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…

Last Updated: October 8, 2026 17:32:44 IST