<
Categories: मनोरंजन

KBC Mayuri School Dholpur: बेटी के लिए तलाशा रास्ता, फिर सैकड़ों बच्चों की बदल गई जिंदगी; KBC में दिखी दंपती की कहानी

KBC Mayuri School Dholpur: मयूरी के जन्म के बाद गर्ग दंपती ने विशेष बच्चों के लिए स्कूल शुरू किया. आज करीब 400 बच्चों तक मदद पहुंच रही है. KBC में उनकी पहल को सम्मान मिला.

KBC Mayuri School Dholpur: धौलपुर के डॉ. आरएस गर्ग और उनकी पत्नी मधु गर्ग की कहानी इन दिनों चर्चा में है. बेटी मयूरी के जन्म के बाद परिवार को पता चला कि वह विशेष योग्यजन है. बेटी के भविष्य को लेकर चिंता जरूर हुई, लेकिन दंपती ने इसे उसकी कमजोरी मानने के बजाय उसकी जरूरतों को समझने का फैसला किया. इसी सोच ने आगे चलकर एक ऐसी पहल को जन्म दिया, जिसने सैकड़ों विशेष बच्चों की जिंदगी बदलने का काम किया.

बेटी के इलाज से शुरू हुई नई सोच

मयूरी के इलाज के लिए गर्ग दंपती उसे हैदराबाद लेकर गए. इलाज और प्रशिक्षण पर काफी खर्च हुआ. इसी दौरान उनके मन में विचार आया कि अगर उनकी बेटी को शिक्षा और प्रशिक्षण की जरूरत है, तो ऐसे कई दूसरे बच्चों को भी इसकी जरूरत होगी. इसके बाद बेटी मयूरी के नाम पर मयूरी विशेष योग्यजन स्कूल की शुरुआत की गई.

KBC में दिखाई गई कहानी

गुरुवार, 17 सितंबर को कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में मयूरी स्कूल और गर्ग दंपती की पहल की कहानी दिखाई गई. इसके लिए डॉ. आरएस गर्ग और मधु गर्ग 7 सितंबर को मुंबई गए थे. शो में करीब पांच मिनट तक स्कूल के सफर और उनके संघर्ष की कहानी दिखाई गई. इस दौरान अमिताभ बच्चन ने दंपती की पहल को सम्मानित भी किया.

आज 400 बच्चों तक पहुंची पहल

मधु गर्ग के मुताबिक, स्कूल में जब कोई बच्चा कुछ नया सीखकर अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश करता है, तो उन्हें उसमें अपनी बेटी मयूरी की झलक दिखाई देती है. आज मयूरी करीब 40-42 वर्ष की हैं और स्कूल में दूसरे बच्चों के प्रशिक्षण में भी सहयोग करती हैं. बेटी के नाम से शुरू हुई यह पहल अब करीब 400 विशेष योग्यजन बच्चों तक पहुंच चुकी है. फिलहाल स्कूल में 62 बच्चे आवासित हैं, जिन्हें निशुल्क थेरेपी, शिक्षा और प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मकसद बच्चों को रोजमर्रा के काम सीखाकर उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाना है.

ये भी पढ़ें:  Diler Kharkiya Car Firing: हरियाणवी सिंगर खरकिया की कार पर किसने की ताबड़तोड़ फायरिंग? इस शख्स ने ली ज़िम्मेदारी, कहा-हमारी कॉल का…

माता-पिता से खास अपील

डॉ. गर्ग ने ऐसे बच्चों के माता-पिता से उन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित कराने की अपील की है. उनका कहना है कि उचित शिक्षा, थेरेपी और प्रशिक्षण से बच्चे नहाने, पढ़ने-लिखने और घर में अकेले रहने जैसे रोजमर्रा के काम सीख सकते हैं. उन्हें कमजोर समझने के बजाय उनकी विशेष क्षमताओं को पहचानना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office Collection: 400 करोड़ के पार जाएगी ‘हनुमान अंश’? टूट गए बॉलीवुड के कई रिकॉर्ड; जानें अब तक की कमाई

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Nana Patekar son: कौन हैं मल्हार पाटेकर? नाना के बेटे ने फिल्मों में काम किया, फिर भी लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…

Last Updated: October 8, 2026 19:06:02 IST

पहले दृश्यम 3 और अब सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा से बाहर हुए अक्षय खन्ना, क्यों बड़ी फिल्में छोड़ रहे एक्टर

Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…

Last Updated: October 8, 2026 18:44:09 IST

कमल हासन का दमदार कमबैक, Indian 3 का हुआ एलान, ‘सेनापति’ बनकर फिर मचाएंगे तहलका

Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…

Last Updated: October 8, 2026 18:31:05 IST

नए अंदाज में आएगी ‘अमर, अकबर, एंथनी’, अब्बास-मस्तान बनाएंगे ‘3 मंकीज’, पोस्टर रिलीज

3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…

Last Updated: October 8, 2026 18:19:57 IST

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST

सऊदी को बचाने उतरी पाकिस्तानी सेना, लेकिन खुद कई मोर्चों पर घिरा पाकिस्तान; हूतियों से जंग कितनी आसान?

Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…

Last Updated: October 8, 2026 17:32:44 IST