होम / Aaj Ka Rashifal: व्यापार और व्यवसाय के लिए आज का दिन बेहद खास, जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: व्यापार और व्यवसाय के लिए आज का दिन बेहद खास, जानें अपना राशिफल

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : November 10, 2023, 6:27 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Aaj Ka Rashifal: आज 7 नवंबर, मंगलवार का दिन सभी रााशियों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। ज्योतिषियों की माने तो हाल ही में ग्रहों के राजकुमार बुध देव ने वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है। बुध के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर भाव का अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इससे कई राशियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा हुई रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। विरोधी वर्ग आपके लिए सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति बढ़ सकती हैं। अपने वाणी पर संयम रखना होगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज का दिन पहले की तुलना में सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेंगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में भी मतभेद निर्मित होगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा व्यतीत होगा। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपकी विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित लेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेंगा। कोई नया वाहन मकान आज खरीद सकते हैं।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा गुजर सकता है। आप व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप कोई थोप सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोर महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो सकता है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में आज (Aaj Ka Rashifal) गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाहन को संभाल कर उपयोग करें।

तुला राशिफल (Libra  Horoscope)

आज किसी कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा कर सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरुरत पड़ेगी, दुर्घटना की स्थति बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकता हैं। परिवार में अपनों का सहयोग बढ़ेगा।

वृश्चिक राशिफल (Libra  Horoscope)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूरे होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा, कोई नया कार्य का दायित्व आज (Aaj Ka Rashifal) आपको प्राप्त होगा, व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, परिवार में मान-सम्मान की स्थिति बनेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात करेंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसमे आपको सफलता मिलेगी। आज (Aaj Ka Rashifal) किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में गुजरेगा। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी, इसके साथ ही व्यापार-व्यवसाय में भी हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी बालों के लिए सहयोगियों से मतभेद की स्थिति बढ़ सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा होगा। वाहन का उपयोग संभालकर करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा गुजरेगा। आज (Aaj Ka Rashifal) आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यर्थ की बात विवाद में आप फंस सकते हैं, व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है, किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार व व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। साथ ही परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप कहीं बाहर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में शामिल कोई भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई जा रही है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसको सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अलावा, किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी वह स्वयं उपयोगकर्ता की ही होगी इंडिया न्यूज इसका जिम्मेदार नहीं होगा।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT