<
Categories: धर्म

Sankashti Chaturthi 2026: आज है संकष्टी चतुर्थी व्रत! रात होने से पहले करें ये 5 उपाय, धन से जुड़ी परेशानियां होगी खत्म

Sankashti Chaturthi 2026 Upay: आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत है और चैत्र मास की इस चतुर्थी को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है. मान्यताओं के अनुसार आज जो भी व्यक्ति पूरे विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा करता है या व्रत रखता है, उसके सभी प्रकार के संकट, रोग, शत्रु भय और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं, इसके अलावा धन प्राप्ती और जीवन में उन्नति के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं.

Sankashti Chaturthi 2026 ‘Upay: हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है, और चैत्र मास की इस चतुर्थी को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान गणेश का भाल (माथा) चंद्रमा से सुशोभित होता है इसलिए आज भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी है. मान्यताओं के अनुसार आज जो भी व्यक्ति पूरे विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा करता है या व्रत रखता है, उसके सभी प्रकार के संकट, रोग, शत्रु भय और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं, इसके अलावा आज धन प्राप्ती और जीवन में उन्नति के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें आज जरूर करना चाहिए 

जानें भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत की पूजा विधि

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर गणेश जी की मू​र्ति या प्रतिमा स्थापित करें. इसके बाद  चंदन या सिंदूर का तिलक लगाएं और दूर्वा अर्पित करें. ध्यान रखें कि दूर्वा की संख्या 5, 7 या 11 ही होनी चाहिए. इसके बाद  गणेश जी को लाल फूल व मोदक अर्पित करें और आज की व्रत कथा जरूर पढ़ें. फिर रात के समय गणेश जी आरती करें, गणेश चालीसा व गणपति स्रोत का पाठ करना भी इस दिन फलदायी माना गया है. दिनभर व्रत रखने के बाद रात के समय चंद्रोदय होने के बाद पर चंद्रमा को जल अर्पित करें और व्रत का पारण करें. बता दें कि आज चंद्रोदय रात 9 बजकर 14 मिनट पर होगा. लेकिन जगह के अनुसार टाइम उपर नीचे हो सकता है. 

आज संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये खास उपाय

  • अगर आप लंबे समय से किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आज संकष्टी चतुर्थी के दिन घी में बेसन भूनकर और उसमें पिसी हुई शक्कर मिलाकर प्रसाद तैयार बना लें और भगवान गणेश को भोग लगाने, इसके बाद भगवान श्री गणेश की मूर्ति की तीन बार परिक्रमा लगाएं, मूर्ति के पास इतनी जगह न हो, तो अपने स्थान पर ही तीन परिक्रमा कर लें, मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान गणेश आपकी इच्छाए जल्दी पूरी करते हैं.
  • दाम्पत्य जीवन में परेशानियों बढ़ रही है और दूरियां आ रही है, तो आज के दिन श्री गणेश का पूजन करके तिल से हवन करें, अगर आप न कर सकते तो किसी योग्य पंडित जी को घर बुलाकर हवन करा सकते हैं. यदी इतना सामर्थ्य नहीं है तो स्वयं ही गाय के गोबर से बने कंडे पर सफेद तिलों की 108 आहुति देकर घर में छोटा-सा हवन भी आप कर सकते हैं, इस उपाय को करने से दाम्पत्य जीवन में खुशियां लौटती है, रिश्ते मजबूत होते है और विश्वास बढ़ता है.
  • अगर आपको किसी भी काम में मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल पा रही है तो अपने कामों में सफलता सुनिश्चित करने के लिये आज गणपति जी के इस सफलता प्राप्ति मंत्र का जप करें. मंत्र है- “गं गणपतये नमः” इस मंत्र का 11 बार जप करें और हर बार मंत्र बोलने के बाद भगवान को पुष्पांजलि अर्पित करें. इस प्रकार 11 बार मंत्र बोलते हुए, हर बार भगवान को पुष्पांजलि अर्पित करें.  ऐसा करने से आपको अपनी मेहनत का पूरा फल जरूर मिलेगा. साथ ही आपके जीवन की विघ्न बाधाएं भी दूर होती हैं और बिगड़े काम भी बनते हैं.
  • अगर आपको बिजनेस में मुनाफा नहीं हो रहा है, या कोई शत्रु त ज्यादा परेशान कर रहा है तो आज आप बाजार से एक पान का पत्ता लेकर आयें और उस अच्छे से साफ करें, उस पर हल्दी से सातिया, यानि स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर भगवान गणेश को अर्पित करें और अपनी परेशानी बताते हुए भगवान गणेश से प्रार्थना करें. इस उपाय को करने से आपको बिजनेस में डबल मुनाफा होने लगेगा और शत्रुओं का नाश होगा.
  • अगर आप अपने करियर में सफलता पाना चाहते हैं, तो आज संकष्टी चतुर्थी के दिन स्नान आदि के बाद एक लोटा जल लें और उसमें दूर्वा डालकर भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने रख दें. इसके बाद पूरे विधि-विधान से गणेश जी की पूजा करें और शाम के समय जब चन्द्रोदय होने के बाद, तो उस पानी से चन्द्रमा को अर्घ्य दें और हाथ जोड़कर चन्द्र देव को नमस्कार करें. इस उपाय करने से आपको करियर में दिनों-दिन सफलता मिलने लगेगी. हर क्षेत्र में नाम बनेगा.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Arkestra Dance Video: बटनियां खोला ए राजा… गाने पर स्टेज पर डांस कर रही थी लड़की, तभी चढ़ें बुजुर्ग और फिर…

Arkestra Dance Video: सोशल मीडिया पर ऑर्केस्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…

Last Updated: May 27, 2026 23:01:27 IST

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज

Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…

Last Updated: May 27, 2026 19:03:29 IST

बिना महंगे लिक्वि़ड के इस तरह साफ करें टॉयलेट, बर्फ हटा देगा पीले दाग, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…

Last Updated: May 27, 2026 18:58:19 IST

Oppo Find X10 vs OPPO Find X9: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? किस फोन में मिलेंगे ज्यादा दमदार फीचर्स

दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…

Last Updated: May 27, 2026 18:53:02 IST

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, लेकिन इससे पहले करने होंगे ये जरूरी काम, खाते में सीधे आएगा अमाउंट

अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…

Last Updated: May 27, 2026 18:50:17 IST

बुजुर्गों से बदतमीजी करना पड़ेगा भारी, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत…

Last Updated: May 27, 2026 18:38:01 IST