Phalguna Amavasya 2026 Pitru Puja: फाल्गुन अमावस्या 17 फरवरी दिन मंगलवार को है. इसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है. ऐसे में लोगों में कंफ्यूजन है कि, पितरों की तृप्ति और पितृ दोष से मुक्ति के लिए तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान और दान कैसे करेंगे? बारे में इस बारे में जानकारी दे रहे हैं गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-
फाल्गुन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, तो कैसे करें तर्पण. (Canva)
Phalguna Amavasya 2026 Pitru Puja: सनातन धर्म में व्रत-त्योहारों का विशेष महत्व है. अमावस्या ऐसे ही व्रतों में से एक है. इस दिन पितरों को तर्पण और श्राद्ध करने की परंपरा है. साथ ही स्नान-दान किया जाता है. इस बार फाल्गुन अमावस्या 17 फरवरी दिन मंगलवार को है. गौर करने वाली बात यह है कि, इसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है. ऐसे में लोगों में कंफ्यूजन है कि, पितरों की तृप्ति और पितृ दोष से मुक्ति के लिए तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान और दान कैसे करेंगे? फाल्गुन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण होने से तर्पण कब करें? सूर्य ग्रहण का समय क्या है? फाल्गुन अमावस्या की तिथि और समय क्या है? ऐसे तमाम सवालों के बारे में India News को जानकारी दे रहे हैं गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इस बार फाल्गुन अमावस्या की तिथि 16 फरवरी सोमवार को शाम में 5:34 बजे से लेकर 17 फरवरी मंगलवार को शाम 5:30 बजे तक है. अमावस्या का सूर्योदय 17 फरवरी को 06:58 ए एम पर होगा. ऐसे में फाल्गुन अमावस्या का स्नान और दान 17 फरवरी को होगा.
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा, जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण या ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है. बता दें कि, अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट से लगेगा. इस सूर्य ग्रहण का समापन शाम 7:57 बजे होना है.
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यदि यह भारत में दिखाई देता तो इसका सूतक काल 12 घंटे पहले यानि तड़के 3 बजकर 26 मिनट से लग जाता. अब सूतक काल नहीं लगेगा, तो किसी भी कार्य पर रोक नहीं होगी. आप सामान्य तरीके से ही पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध आदि कर सकते हैं.
Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…
Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…
दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…
अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…