<

Surya Gochar 2026: अद्भुत संयोग… 5 दिन बाद सूर्य करेंगे मकर राशि में प्रवेश, मालामाल होंगी ये 5 राशियां!

Surya Gochar In Makar Rashi 2026 Horoscope: आज से 5 दिन बाद यानी 14 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को सूर्य देव का मकर राशि में गोचर होगा. ऐसा संयोग बनने से सभी राशि के जातक की राशियों पर कुछ न कुछ असर जरूर देखने को मिलेगा. इसमें 5 राशि वालों के लिए ये संयोग अधिक फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं वे शुभ राशियां-

Surya Gochar In Makar Rashi 2026 Horoscope: जैसा कि हम जानते हैं कि, साल 2026 में ग्रहों का जबरदस्त खेल देखने को मिलेगा. साल के शुरुआत से ही कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं. इसमें 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति को सूर्य का गोचर अपने आप में अलौकिक होगा. जी हां, आज से 5 दिन बाद यानी 14 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को सूर्य देव का मकर राशि में गोचर होगा. ऐसा संयोग बनने से सभी राशि के जातक की राशियों पर कुछ न कुछ असर जरूर देखने को मिलेगा. इसमें 5 राशि वालों के लिए ये संयोग अधिक फलदायी साबित हो सकता है. अब सवाल है कि आखिर 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति पर सूर्यदेव मकर राशि में कब करेंगे प्रवेश? सूर्य के मकर में प्रवेश करने पर किन राशिवालों को लाभ होगा? इस बारे में India News को बता रहे हैं गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-

मकर संक्रांति पर सूर्य गोचर का समय

मकर संक्रांति पर पुण्य काल 14 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से शुरू होने वाला है और महापुण्य काल भी दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर शाम 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. इस दिन स्नान-दान करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने वाले जातकों पर भगवान सूर्य की कृपा होती है. सूर्य का गोचर कई राशियों के लिए अत्यधिक शुभ रहने की भविष्यवाणी की गई है. 

संक्रांति पर मकर में सूर्य गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि: मकर संक्रांति पर होने वाला सूर्य गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने की संकेत है. इस दौरान आर्थिक उन्नति और व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं. आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं.

वृषभ राशि: 14 जनवरी को होने वाला सूर्य गोचर वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा. आय में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आप अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे.

कर्क राशि: सूर्य गोचर से कर्क राशि वालों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा. नए साल में आपको आर्थिक प्रगति मिल सकती है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खत्म होंगी. आपको अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा. व्यापार में विस्तार संभव है.

सिंह राशि: मकर राशि में सूर्य का गोचर सिंह राशि वालों के लिए अच्छे दिन लेकर आएगा. आप अपने काम में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. व्यापार में तरक्की हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है.

वृश्चिक राशि: सूर्य गोचर से वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. भाग्य के साथ आप किसी काम में सफलता पा सकते हैं. मान-सम्मान बढ़ेगा. आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

मीन राशि: सूर्य का यह गोचर मीन राशि वालों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है. ध्यान दें कि जनवरी 2026 में सूर्य का मकर राशि में गोचर हो रहा है. मीन राशि वालों को सरकारी सिस्टम से फ़ायदा मिल सकता है. 

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

Silver Price Today 15 May 2026: क्या है चांदी की कीमत, जानें यूपी-दिल्ली समेत अपने-अपने शहर के दाम

Silver Price Today 15 May 2026: चांदी के दामों में गिरावट की वजह से मुनाफावसूली…

Last Updated: May 15, 2026 19:28:33 IST

Funny Jokes: लड़कियां पराया धन तो लड़के क्या? टीचर के पूछने पर छात्र का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 15, 2026 19:16:55 IST

‘अच्छी रैंक आने की उम्मीद थी…’ NEET एग्जाम रद्द होने से हताश छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों पर टूटा पहाड़

दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…

Last Updated: May 15, 2026 18:40:55 IST

पंजाब किंग्स की हार का जिम्मेदार कौन? सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर पर लगाया इल्जाम, बोले- अगर वो…

सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…

Last Updated: May 15, 2026 18:35:54 IST

पटना में MLA के भाई से चेन स्नैचिंग! कंकड़बाग में सुबह-सुबह बदमाशों का हमला

Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे…

Last Updated: May 15, 2026 18:11:20 IST