<
Categories: धर्म

क्या आप जानते हैं लोग क्यों मंदिर में कदम रखते ही बजाते हैं घंटी? जानिए आसान और असरदार कारण

Puja Ghanti Benefit: मंदिर में प्रवेश से पहले घंटी बजाने की परंपरा सनातन धर्म में सदियों से चली आ रही है. मंदिर में घंटी बजाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टियों से लाभकारी माना जाता है,आइए जानते हैं.

Puja Ghanti Benefit: सनातन धर्म में मंदिर में पूजा-अर्चना का एक अहम हिस्सा है ‘घंटी बजाना’. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. ना केवल पूजा के दौरान, बल्कि मंदिर में कदम रखते ही घंटी बजाने का नियम भी है. ऐसा माना जाता है कि घंटी की ध्वनि न केवल वातावरण को पवित्र बनाती है, बल्कि देवी-देवताओं की मूर्तियों में चेतना जगाने का काम भी करती है. आइए जानते हैं इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण.

माना जाता है कि देवी-देवताओं को ‘घंटी और शंख की आवाज’ बहुत प्रिय है. मंदिर में प्रवेश से पहले घंटी बजाने से मूर्तियों में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है. इसके अलावा, भक्त के शरीर और मन में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसीलिए मंदिर में घंटी बजाने से वातावरण पवित्र बन जाता है.स्कंद पुराण में उल्लेख है कि घंटी की आवाज़ ‘ॐ’ के उच्चारण के समान होती है. इसे बजाने से साधक को वैसा ही पुण्य और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है जैसे ‘ॐ’ का उच्चारण करने से मिलता है.

वैज्ञानिक कारण

विज्ञान के नजरिए से देखा जाए तो, मंदिर में घंटी बजाने से तेज ध्वनि कंपन उत्पन्न होते हैं. इस कंपन से आसपास के जीवाणु और विषाणु नष्ट हो जाते हैं, जिससे मंदिर और उसके आस-पास का वातावरण शुद्ध और स्वच्छ बन जाता है. साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाती है.

घंटी बजाने के लाभ

  • घंटी की ध्वनि शरीर के सात चक्रों को एक्टिव करती है.
  • यह मानसिक और भावनात्मक संतुलन लाने में मदद करती है. बुरी और नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाती है.
  • मंदिर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखती है.

इसलिए, जब भी आप मंदिर जाएं, केवल पूजा के लिए नहीं बल्कि घंटी बजाकर वातावरण और आत्मा दोनों को शुद्ध करने के लिए इसे जरूर बजाए.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

CSK vs RR head to head: क्या धोनी के बिना मुकाबले को अपने नाम कर पाएगी सीएसके? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

CSK vs RR head to head: एम एस धोनी की गैरमौजूदगी में लीडरशिप रोल  धोनी…

Last Updated: March 30, 2026 15:02:59 IST

डेढ़ साल की मासूम के सामने मां की हत्या, गैस सिलेंडर से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसने सिलेंडर से पीट-पीटकर…

Last Updated: March 30, 2026 15:00:41 IST

हेलमेट नहीं पहनने पर पति को टोका तो पत्नी को आई माता, थाने में करने लगी तांडव; पुलिस ने पैसे देकर कराया शांत

MP Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…

Last Updated: March 30, 2026 14:52:17 IST

Bank Holidays April 2026: गुड फ्राइडे से अंबेडकर जयंती तक, अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद, देखें लिस्ट

Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में बैंक छुट्टियों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां प्राप्त…

Last Updated: March 30, 2026 14:40:28 IST

भारत में लॉन्च से पहले बढ़ी iPhone 18 Pro Max की मांग, क्या पिछली सीरीज से हो सकता है बेहतर, जानें फीचर्स

अब यूजर्स iPhone 18 Pro Max के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे…

Last Updated: March 30, 2026 14:17:58 IST