होम / Vastu Tips : दूसरों की इन चीजों का ना करें उपयोग, नहीं तो पड़ सकते हैं संकट में

Vastu Tips : दूसरों की इन चीजों का ना करें उपयोग, नहीं तो पड़ सकते हैं संकट में

Suman Tiwari • LAST UPDATED : April 28, 2022, 1:51 pm IST

इंडिया न्यूज:
बुजुर्गों से अक्सर ये बात सुनने को मिलती है कि दूसरों की चीजों को मांगकर उपयोग नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी ऐसा करने की मनाही है। क्योंकि कहते हैं कि कुछ चीजें दूसरों से मांगकर इस्तेमाल करने से हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का वास करनी लगती है। वहीं ये चीजें कई बार घातक भी साबित होती हैं। तो आइए जानते हैं वास्तु अनुसार, कौन सी वो चीजें हैं जो दूसरों से नहीं मांगनी चाहिए।

पेन: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी व्यक्ति को किसी दूसरे का पेन अपने पास नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से करियर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे धन हानि भी हो सकती है।

कपड़े: वास्तु अनुसार, कभी भी किसी इंसान को दूसरे के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से हमारे अंदर नकारात्मकता का प्रवेश होता है और जीवन में मुश्किलें आती हैं।

दूसरों की इन चीजों का ना करें उपयोग, नहीं तो पड़ सकते हैं संकट में

रुमाल: कहते हैं कि किसी दूसरे इंसान का रुमाल पास रखने से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। इसे वाद-विवाद से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति का रुमाल अपने पास नहीं रखना चाहिए।

घड़ी: वास्तु शास्त्र में घड़ी को सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों से जोड़कर देखा जाता है। कलाई पर किसी दूसरे व्यक्ति की घड़ी को पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति का खराब समय शुरू हो सकता है।

अंगूठी: वास्तु में किसी व्यक्ति की अंगूठी मांगकर पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने व्यक्ति के सेहत, जीवन व आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।

जूते-चप्पल: शास्त्रों अनुसार जूते-चप्पलों का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। ऐसे में कभी भी दूसरों के जूते चप्पल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनके शनि दोष का असर आपके जीवन पर पड़ सकता है।

गहने : वास्तु शास्त्र मुताबिक सौभाग्य की निशानी माने जाने वाले गहने ना तो किसी के इस्तेमाल करने चाहिए और ना अपने गहने किसी दूसरे को पहनने के लिए देना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर गलत प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़ें :आखिर क्यों हो जाते हैं होंठ काले, जानें उन कारणों को

 Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

iQOO Z9 5G गेमिंग फोन की कीमत में बड़ी राहत, 970 रुपये EMI पर लाएं घर-Indianews
Pakistan: जब फैन्स फूट-फूट कर रो पड़े, न्यूजीलैंड की ‘बी’ टीम से पाकिस्तान की शर्मिंदा करने वाली हार – Indianews
Morning Healthy Habit: सुबह की ये 5 आदतें कई खतरनाक बीमारियों से दे सकती है छुटकारा, जानिए पूरी जानकारी- Indianews
Taiwan Earthquake: फिर डोली ताइवान की धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता का आया भूकंप -India News
Swapna Shastra: सपने में खुद की शादी को देखना है इस बात देता है संकेत, जानें शादी से जुड़े सपनों का मतलब- Indianews
Pakistan: पाकिस्तान की ISI का ये हो सकते हैं नए चीफ, देखें कौन है संभावित उम्मीदवार?- Indianews
Maryam Nawaz: पुलिस की वर्दी पहनने पर बड़ी मुसीबत में पंजाब की सीएम मरियम नवाज़, कोर्ट में दायर की गई याचिका -India News
ADVERTISEMENT