<
Categories: धर्म

Vastu Tips: घर का मेन गेट किस दिशा में होना चाहिए? समझें ईशान, आग्नेय और उत्तर दिशा का वास्तु महत्व

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन दरवाजे को घर की एनर्जी का रास्ता माना जाता है. यह पूरे घर के माहौल और किस्मत पर असर डालता है. इसलिए, घर बनाते या खरीदते समय उसकी दिशा, जगह और शुभता पर ध्यान देना बहुत जरूरी है.

Vastu Tips: अगर आप अपने घर में खुशियां लाना चाहते हैं, तो घर बनाते या खरीदते समय वास्तु से जुड़ी कुछ बातों पर ध्यान देना होगा, हर कोई चाहता है कि उसके घर में शांति, खुशहाली, ताकि इसे नेगेटिव एनर्जी से बचाया जा सके. इनमें सबसे जरूरी है मेन दरवाजा. वास्तु शास्त्र के अनुसार, दरवाजे की दिशा आपकी कुंडली में एक अहम हिस्सा बन जाती है. घर से निकलते समय आप जिस दिशा में मुंह करते हैं, वही दरवाजे की दिशा होती है. दरवाजे की दिशा के आधार पर एक खास ग्रह पूरे घर पर असर डालता है. अगर वह ग्रह आपके लिए अच्छा है, तो मेन दरवाजा फायदेमंद होगा.

पूरब की तरफ मेन दरवाजा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का पूरब का दरवाजा सबसे अच्छा दरवाजा माना जाता है. अगर आपका मंगल खराब स्थिति में है, तो यह दरवाजा घर में कर्ज बढ़ा सकता है.

पश्चिम की तरफ मेन दरवाजा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा दरवाजा घर में पैसे आने के लिए बहुत शुभ होता है. लेकिन, अगर आपकी कुंडली में बुध अच्छी स्थिति में नहीं है, तो इससे घर में पैसे की कमी हो सकती है.

उत्तर की तरफ मेन दरवाजा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में दरवाजा तरक्की के लिए अच्छा होता है. लेकिन, अगर दरवाजे के सामने वेध हो, तो ऐसा दरवाजा जीवन में गरीबी लाता है.

दक्षिण दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में मेन दरवाजा जीवन में संघर्ष बढ़ाता है. अगर कुंडली में शनि और मंगल की स्थिति अच्छी हो, तो यह दरवाजा बहुत लाभदायक होता है.

दक्षिण -पूर्व कोना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर का मेन दरवाज़ा साउथ-ईस्ट कोने में बना हो, तो इससे खुशहाली और पैसा आता है. अगर कुंडली में आग का तत्व ज़्यादा है, तो यह दरवाज़ा जीवन में अनहोनी की संभावना को बढ़ाता है.

उत्तर- पूर्व कोना

अगर घर का मेन दरवाजा नॉर्थ-ईस्ट कोने में बना हो, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है. अगर आपके कुंडली में बृहस्पति अच्छी स्थिति में नहीं है, तो इस दिशा में दरवाजा होने से गंभीर बीमारी का खतरा रहता है.

मेन दरवाजा और वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मेन दरवाजा हमेशा साफ रखना चाहिए. इस दरवाजे पर रेगुलर आम के पत्तों की माला चढ़ानी चाहिए. इसके अलावा, मेन दरवाजे के अंदर भगवान गणेश की तस्वीर लगानी चाहिए और बाहर की तरफ अनार और शमी का पेड़ लगाना चाहिए. इससे मेन दरवाजे की शुभता बनी रहती है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST