<
Categories: धर्म

होली से 2 दिन पहले महासंयोग! दैत्यों के गुरु करेंगे राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शुक्र देव

Shukra Gochar Before Holi 2026: होली से पहले यानी 2 मार्च को प्रेम, सौंदर्य और वैभव के कारक शुक्र की चाल खास मानी जा रही है. इस दिन दैत्यों के गुरु शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे. बता दें कि, जब भी कोई राशि या नक्षत्र परिवर्तन होता है तो सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलता है. ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री से जानिए, 2 मार्च का यह परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है.

Shukra Gochar Before Holi 2026: राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिहाज से साल 2026 बेहद खास होने वाला है. जनवरी 2026 से एक के बाद एक परिवर्तन होंगे, जिसमें कुछ का परिवर्तन हो भी चुका है. अब अगला महासंयोग होली से पहले यानी मार्च में होने वाला है. ज्योतिष गणना के अनुसार, होली से पहले यानी 2 मार्च को प्रेम, सौंदर्य और वैभव के कारक शुक्र की चाल खास मानी जा रही है. इस दिन दैत्यों के गुरु शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे. जब भी कोई राशि या नक्षत्र परिवर्तन होता है तो सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलता है. अब 2 मार्च का यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ संकेत दे रहा है. इन राशियों के बारे में India News को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री- 

10 दिन के भीतर शुक्रदेव का नक्षत्र और राशि परिवर्तन

खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों को बता दें कि, फरवरी के अंत से लेकर मार्च तक यानी मात्र दस दिनों के भीतर शुक्र नक्षत्र और राशि दोनों स्तर पर परिवर्तन करेंगे. हालांकि, 22 फरवरी 2026 को शुक्र शतभिषा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश कर चुके हैं. 4 मार्च तक वे पूर्वाभाद्रपद में रहेंगे, फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसी तरह 2 मार्च को शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे, फिर 26 मार्च को मीन से मेष राशि की ओर बढ़ जाएंगे. 

शुक्रदेव के राशि परिवर्तन से इन 5 राशियों को लाभ

वृषभ राशि: शुक्र की यह बदलती स्थिति वृषभ जातकों के जीवन में ताजगी और उत्साह लेकर आ सकती है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी. पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं. रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है. आर्थिक मामलों में समझदारी से किए गए निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी र मानसिक रूप से आप अधिक आत्मविश्वासी महसूस करेंगे.

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए यह समय करियर ग्रोथ का संकेत दे रहा है. अधिकारियों और वरिष्ठों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है. नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है. विदेश से जुड़े कामों या यात्राओं के योग भी बन सकते हैं. मीडिया, फैशन, कला और डिजाइन जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. 

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को शुक्र का राशि परिवर्तन से बेहद शुभ परिणाम दिखाएगा. पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद अब समाप्त होने की संभावना है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. हर कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर रुके हुए कार्यों को गति दे सकता है. प्रोफेशनल लाइफ में नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आय में वृद्धि के संकेत हैं. बचत करने में भी सफलता मिल सकती है. किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. 

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लिए आने वाला समय संतुलन और उन्नति का रहेगा. करियर में प्रगति के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा हो सकता है. रिश्तों में निकटता और समझ बढ़ेगी. प्रेम जीवन में रोमांटिक पल आ सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं, जिससे भविष्य की योजनाएं साकार हो सकती हैं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

टेस्टी और क्रंची कोरियन cucumber किमची, गर्मी से देगी राहत, स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बिनेशन

Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…

Last Updated: May 23, 2026 19:44:43 IST

SSC GD Exam Reschedule: एसएससी जीडी परीक्षा की बदली तारीख, 28 मई की परीक्षा अब होगी इस दिन

SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…

Last Updated: May 23, 2026 19:17:26 IST

Funny Jokes: तुम्हें मेरी सुंदरता अच्छी लगती है या संस्कार! पत्नी के पूछने पर पति ने जो कहा, सुनकर…

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 23, 2026 18:41:23 IST

Silver Price Today 23 May 2026: चांदी का दाम रविवार को कैसा रहेगा, यहां नोट करें शहरों के रेट्स

Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…

Last Updated: May 23, 2026 18:38:31 IST

Gold Price Today 23 May 2026: रविवार को सोने के दाम कैसे रहेंगे? नोट करें शहरों में कीमत

Gold Price Today 23 May 2026: शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों…

Last Updated: May 23, 2026 18:12:23 IST