<

खरमास के बाद शादी का सीजन, जानिए नए साल में कितने दिन है बैंड बाजा बारात? देखें 2026 का विवाह मुहूर्त कैलेंडर

Vivah Dates 2026: इस साल 12 महीने में केवल 8 महीने ही विवाह का मुहूर्त है. जनवरी, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में इस साल कोई शहनाई नहीं बजेगी. ऐसे में जिन विवाह योग्य जातकों को 2026 में विवाह करना है, वे जान लें इस साल के शुभ मुहूर्त.

Vivah Dates 2026: नव वर्ष यानी नए साल 2026 का प्रारंभ हो चुका है. इस दौरान चलने वाला खरमास 15 जनवरी को मकर ​संक्रांति के साथ खत्म हो चुका है. बता दें कि, खरमास खत्म होते ही शादी का सीजन शुरू हो जाता है. विवाह मुहूर्त कैलेंडर के मुताबिक, इस साल 12 महीने में केवल 8 महीने ही विवाह का मुहूर्त है. जनवरी, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में इस साल कोई शहनाई नहीं बजेगी. ऐसे में जिन विवाह योग्य जातकों को 2026 में विवाह करना है, उनके लिए फरवरी में 12, मार्च में 8, अप्रैल में 8, मई में 8, जून में 8, जुलाई में 4, नवंबर में 4 और दिसंबर में 7 विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. कुल मिलाकर इस साल विवाह के कुल 59 शुभ मुहूर्त हैं. आइए जानते हैं साल 2026 में विवाह की शुभ तारीखों के बारे में- 

जनवरी 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त

गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी बताते हैं कि, नए साल के पहले माह में खरमास तो खत्म हो जा रहा है, लेकिन विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है. खरमास के समय में सूर्य धनु राशि में होते हैं, इस वजह से कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होता है.

फरवरी 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त

साल के दूसरे महीने यानी फरवरी में विवाह के सबसे अधिक 12 मुहूर्त है. फरवरी में विवाह के लिए 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 तारीखें शुभ हैं. फरवरी का समय विवाह के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इस समय में गुलाबी सर्दी पड़ती है.

मार्च 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त

मार्च या​नी फाल्गुन, इसका नाम लेते ही रंगों का त्योहार होली का स्मरण हो आता है. मार्च में विवाह के लिए 8 शुभ तारीखें हैं. 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11 और 12 तारीख शादी के लिए अच्छी हैं. 15 मार्च से सूर्य देव मीन राशि में आएंगे तो फिर से खरमास लग जाएगा. उसके बाद सूर्य देव 14 अप्रैल को मेष राशि में आएंगे, उसके साथ खरमास खत्म होगा.

अप्रैल 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त

विवाह कैलेंडर के मुताबिक, 14 अप्रैल को खरमास खत्म होने के साथ गर्मी में विवाह का सीजन शुरू होगा. अप्रैल में भी शादी के लिए 8 शुभ दिन हैं. 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 को शुभ विवाह हो सकता है. हालांकि, गर्मी के दिनों में विवाह का आयोजन मौसम की वजह से मुश्किलों वाला हो सकता है.

मई 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त

साल के तीसरे महीने यानी मई में भी शादी के 8 शुभ मुहूर्त है. जिनको विवाह करना है, वे 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14 में से किसी भी एक तारीख को कर सकते हैं.

जून 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त

साल के छठे माह यानी जून में चिलचिलाती धूप, बेहिसाब गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल रहता है और इस समय में बारिश भी होती है. ऐसे में विवाह का आयोजन चुनौतिपूर्ण होता है. जून माह में भी शुभ विवाह की 8 तारीखें हैं. 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 तारीख शादी के लिए शुभ हैं.

जुलाई 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त

ज्योतिष आचार्यों की मानें तो, जुलाई को बरसात का महीना माना जाता है. इस महीने में विवाह के लिए केवल 4 दिन शुभ हैं. 1, 6, 7 और 11 जुलाई शादी के लिए अच्छी तारीखें हैं. इनमें शादी करना शुभ फलदायी होगी.

अगस्त 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त 2026

जानकारों की मानें तो, 25 जुलाई से चातुर्मास लग जा रहा है, इस वजह से अगस्त में कोई विवाह मुहूर्त नहीं है. चातुर्मास के समय में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं. वे 4 माह तक योग निद्रा में ही रहते हैं, तब सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में रहता है. 

सितंबर 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त

साल 2026 में चातुर्मास 4 माह तक रहता है, इसलिए सितंबर और अक्टूबर में कोई विवाह मुहूर्त नहीं है. चातुर्मास में सभी देवी और देवता शयन करते हैं. इस समय में पूजा, पाठ, यज्ञ, हवन आदि होता है.

नवंबर 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त

साल का 11वां महीना यानी नवंबर में 20 तारीख को देवउठनी एकादशी से चातुर्मास खत्म हो जाएगा. तब से नवंबर में विवाह के केवल 4 शुभ मुहूर्त है. नवंबर में 21, 24, 25 और 26 तारीखें शादी के लिए शुभ हैं.

दिसंबर 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त

साल 2026 की विदाई से पहले यानी दिसंबर माह में शादी के लिए 7 शुभ मुहूर्त हैं. अगर कोई विवाह योग्य जातक शादी की शुभ तिथियां देख रहा है तो- 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 तारीखें विवाह के लिए अच्छी हैं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

Red Magic 11S Pro vs Vivo T5 Pro 5G: बैटरी और परफॉर्मेंस में दोनों बेहतरीन, फीचर्स की तुलना में कौन आगे

आप Red Magic 11S Pro vs Oppo K15 Pro Plus में से कोई एक स्मार्टफोन…

Last Updated: May 20, 2026 20:20:31 IST

Silver Rate Today 20 May 2026:  देश के शहरों में क्या रही चांदी की कीमत, फटाफट करें नोट

Silver Rate Today 20 May 2026: चांदी के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…

Last Updated: May 20, 2026 20:00:50 IST

Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दाम घटे या फिर हुई बढ़ोतरी, यहां जानें अपने शहरों में लेटेस्ट कीमत

Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…

Last Updated: May 20, 2026 19:49:31 IST

गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए केला और आम सही या नहीं, ये सावधानियां बरतनी जरूरी?

डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…

Last Updated: May 20, 2026 18:02:57 IST

Modi Government 12 Years : मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों का जश्न मनाएगी भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिए निर्देश

Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…

Last Updated: May 20, 2026 18:01:48 IST

बिहार में मोबाइल टावर से लटका मिला युवक का शव, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…

Last Updated: May 20, 2026 17:27:26 IST