CBSE 10th Result 2026 How to Download Online: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड क्लास 10 के रिजल्ट का लोग बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में रिजल्ट को कैसे डाउनलोड करना है आइए जान लेते हैं-
CBSE 10th Result 2026 How to Download Online: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही क्लास 10 बोर्ड एग्जाम 2026 (सेशन 1) के रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में है. हालांकि अभी तक बोर्ड ने आधिकारिक तारीख और समय की जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस बार नतीजे पिछले साल की तुलना में पहले जारी हो सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे.
छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए कुछ जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे- रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिखाया गया सुरक्षा पिन. रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र DigiLocker पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें छात्र आसानी से एक्सेस कर सकेंगे.
छात्र अपने रिजल्ट निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:
cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
1. सबसे पहले cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं.
2. CBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें.
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें.
5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
6. मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेफ रखें.
SRH vs RR predicted playing XI: आज शाम हैदराबाद में दिखेगा वैभव और अभिषेक का…
Kisan Mitra Chhadi Kya Hai: वैसे तो हर किसी की नौकरी टफ होती है लेकिन…
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल और राजस्थान के ज्यादातर…
8th Pay Commission Vacancy: इस टीम के लिए कैंडिडेट्स चुनने के लिए, पे कमीशन के…
UP Board 2026 के 52 लाख छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. कॉपी जांच…
नोएडा के फेज 2 में वर्कर्स वेतन बढ़ाने को लेकर मांग कर रहे हैं. इसको…