Kisan Mitra Chhadi Kya Hai: वैसे तो हर किसी की नौकरी टफ होती है लेकिन किसानों का काम ज्यादा कठिन माना जाता है. कड़कड़ाती ठंड हो या मूसलाधार बारिश उन्हें खेत का ध्यान रखना ही पड़ता है. ऐसे में सांप-बिच्छू का भी काफी खतरा होता है. इस खतरे से बचने के लिए मार्केट में एक नया डिवाइस ‘किसान मित्र छड़ी’आया है. आइए जानते हैं कि कैसे काम करता है-
Kisan Mitra Chhadi Kya Hai: किसान की नौकरी ऐसी होती है जिसे हर तरफ नुकसान का खतरा होता है चाहे कड़कड़ाती ठंड हो या मूसलाधार बारिश. इन्हीं जोखिम में जिसका सबसे ज्यादा खतरा होता है वो है सांप और बिच्छू. अब इस समस्या का समाधान आ गया है और वो है ‘किसान मित्र छड़ी’. ये नया डिवाइस किसानों के लिए किसी सहायक उपकरण से कम नहीं है. ये न केवल उन्हें खतरनाक जीवों से सतर्क करता है, बल्कि रात के समय काम करने में भी मददगार साबित होता है.
खेती के दौरान खेतों में सांपों का निकलना आम बात है, जो कई बार गंभीर हादसों का कारण बन जाता है. इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए भारतीय वैज्ञानिकों ने ‘किसान मित्र छड़ी’ विकसित की है. ये एक स्मार्ट डिवाइस है जो लगभग 100 मीटर के दायरे में मौजूद सांप या अन्य विषैले जीवों का पता लगाने में सक्षम है. जैसे ही लोग इसका बटन दबाता है, ये संभावित खतरे का संकेत देने के लिए कंपन करने लगती है, जिससे किसान समय रहते सतर्क हो सकें.
इस छड़ी को जमीन पर टिकाकर जैसे ही एक्टिव किया जाता है, ये आसपास के क्षेत्र को स्कैन करना शुरू कर देती है. यदि इसके दायरे में कोई जहरीला जीव मौजूद होता है, तो ये तेज वाइब्रेशन के जरिए वॉर्निंग देती है. ये वाइब्रेशन किसान को तुरंत सावधान कर देता है, जिससे वो सेफ दूरी बना सकता है. इसके अलावा, इसमें सोलर पावर से चलने वाली टॉर्च भी लगी होती है, जो रात के समय साफ रोशनी प्रदान करती है और खेतों में काम करना आसान बनाती है.
भारत में हर साल बड़ी संख्या में सांप काटने की घटनाएं सामने आती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, लाखों लोग इस समस्या का शिकार होते हैं, जिनमें हजारों की जान चली जाती है. इनमें अधिकतर किसान होते हैं, जो दिन-रात खेतों में काम करते हैं. ऐसे में ‘किसान मित्र छड़ी’ जैसे उपकरण न केवल सुरक्षा बढ़ाते हैं, बल्कि संभावित हादसों को कम करने में भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…