<
Categories: देश

PM Surya Ghar Scheme: 300 यूनिट फ्री बिजली, खूब चलाएं पंखे-एसी, हर साल बचेंगे ₹15,000, सरकार भी देगी ₹78,000

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल और राजस्थान के ज्यादातर लोगों ने अपने बिजली के बिल को लगभग जीरो कर दिया है. देश के करीब 28 लाख से अधिक परिवार अपने घर की छत पर बिजली बना हैं. सरकार भी 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम लगाने के लिए 78,000 रुपये तक सब्सिडी दे रही है. यदि आप भी बिजली के बिल को भरते-भरते थक गए हैं तो पीएम सूर्य घर योजना का फायदा ले सकते हैं, जो आपकी जेब को खाली होने से बचा सकता है. यहां जानें कैसे?

PM Surya Ghar Yojana: देश की जनता को राहत पहुंचाने और दैनिक खर्च के बोझ को हल्का करने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है. ऐसी ही एक स्कीम- पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना अब लोगों को बिजली के बिल से राहत दिला रही है. अच्छी बात तो यह है कि इस योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार आपको पैसे तो देगी ही, आप बिजली कंपनियों को ये बिजली बेचकर अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं. किराए के घरों में रहने वाले लोग भी इस मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले सकते हैं. यहां जानिए इसके आवेदन का पूरा प्रोसेस और डोक्यूमेंट्स-

क्या है पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना?

विदेशों पर बिजली की निर्भरता को कम करने के लिए सरकार ने 13 फरवरी, 2024 को पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की. इससे देश में सोलर एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को लंबे-चौड़े बिजली के बिलों से राहत मिलेगी. इस योजना के तहत सरकार ने 2027 तक 1 करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य बनाया है, जिसके लिए आम जमता को 30,000 रुपये से 78,000 रुपये की आर्थिक मदद भी दी जा रही है.

कैसे मिलेगा मुफ्त बिजली स्कीम का फायदा?

जो भी परिवार पीएम सू्र्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत बिजली बनाना और पैसे बचाना चाहते हैं वो नेशनल पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं. ये योजना की आधिकारिक साइट है, जहां आप सोलर पैनल लगाने के लिए विक्रेता को चुन सकते हैं, इस बेवसाइट के होम पेज पर सोलर पैनल के साइज, विक्रेता रेटिंग, प्रॉफिट कैल्कुलेशन, सब्सिडी आदि की जानकारी भी उपलब्ध है. आप नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार करके ऑफिशियल साइट पर डायरेक्ट या जन सुविधा केंद्र के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले पीएम सू्र्य घर: मुफ्त बिजली योजना की आधिकारिक साइट https://pmsuryaghar.gov.in/#/ पर जाएं.

  • होम पेज पर Login के सेक्शन में Consumer Login पर क्लिक करें.
  • यहां अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP दर्ज करके वेरिफिकेशन को पूरा करें.
  • अगले स्टेप में अपनी प्रोफाइल बनाएं और ईमेल आईडी आदि दर्ज करें.
  • अपने ऑफिशियल मेल पर प्राप्त OTP को दर्ज करके वेरिफाई करें.
  • अब अपना पूरा पता भर दें, राज्य और जिला चुनकर पिनकोड डालें.
  • जानकारी सेव करने के बाद Vender और My Application के 2 ऑप्शन मिलेंगे.
  • यदि आप खुद से अप्लाई करना चाहते हैं तो My Application पर क्लिक करें.
  • यहां अपने फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरकर मांगे गए दस्तावेज की कॉपी अटैच करें.

सोलर पैनल लगाने के बाद करें ये काम

जब आप अपना आवेदन फॉर्म सब्मिट कर देंगे तो कुछ समय में DISCOM से अप्रूवल मिल जाएगा और रजिस्टर्ड वेंडर आपके घर की छत पर सोलर पैनल लगा देगा. ये काम यहीं खत्म नहीं होता, सोलर पैनल लगवाने के बाद आपको नेट मीटर के लिए अप्लाई करना होगा. नेट मीटर लगने के बाद  DISCOM की टीम आपके सोलर प्लांट का वेरिफिकेशन करेगी. यहां से हरी झंड़ी मिलने के बाद आप सब्सिडी के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जो 30 दिनों के अंदर आपके बैंक अकाउंट में आ जाती है.

ये दस्तावेज लगेंगे

पीएम सू्र्य घर: मुफ्त बिजली योजना में आवेदन करने से पहले इन दस्तावेजों को तैयार रखें-

  • आधार कार्ड या वोटर आईडी
  • रेजिडेंट प्रूफ
  • बिजली का बिल
  • मकान के कागज या छत के मालिकाना हक का सर्टिफिकेट
  • सब्सिडी के लिए बैंक डिटेल्स

कितना पैसा बचेगा-कितना पैसा बनेगा?

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के बाद 300 यूनिट तक बिजली का बिल जीरो हो जाएगा. बिजली आपकी छत पर बनेगी, जिससे बिजली गुल होने की भी चिंता नहीं रहेगी. यदि इस्तेमाल से ज्यादा बिजली बन ही है तो इसकी ग्रिड बेचकर पैसा बना सकते हैं.

  • 1 से 2 किलोवाट पर लगभग 30 से 60 हजार रुपये, 2 से 3 किलोवाट के प्लांट पर 60 से 70 हजार रुपये और 3 किलोवाट से ऊपर के सोलर प्लांट के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी.
  • अब 1 किलोवाट का सोलर प्लांट रोजाना 4-5 यूनिट बिजली बनाता है, जो आपकी दैनिक बिजली खपत को पूरा करने में मदद करेगी.
  • 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर रोजाना 15 यूनिट तक और महीने में लगभग 450 यूनिट बन सकती है. इसमें से आपकी डेली जरूरतें पूरी होती रहेंगी और बाकी बची बिजली नेट मीटरिंग के जरिए वापस चली जाएगी.
  • सरकार का अनुमान है कि इस तरह बिजली बाचकर आप 15,000 साल के भी कमा सकते हैं.

किराएदारों को भी फायदा

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत देश का हर परिवार अपनी घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकता है. इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपकी छत पर सोलर पैनल लगाने की जगह और बिजली कनेक्शन होना चाहिए. कोई भी मकान मालिक, बिजनेस मैन, फ्लैट के मालिक या किराएदार भी मालिक की परमिशन पर सोलर प्लांट लगा सकते हैं. यह योजना गांव और शहर दोनों जगह के लोगों को फायदा पहुंचा रही है.

Kajal Jain

Recent Posts

पहले आंखों में डाली मिर्ची, फिर फरसा-भाले से हमला…संतकबीरनगर में पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या

Wrestler murdered in Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर के भकठान गांव में जिला केसरी से सम्मानित…

Last Updated: September 22, 2026 23:51:46 IST

Cancer Medicine: कैंसर की दवा 2700 में, MRP 27000! सुप्रीम कोर्ट ने कीमतों के अंतर पर जताई कड़ी नाराजगी

Cancer Medicine: कैंसर की जरूरी दवाओं की खरीद कीमत और MRP के बीच भारी अंतर…

Last Updated: September 22, 2026 23:40:12 IST

Delhi Crime: पहले पीछा किया, फिर बाइक को मारी टक्कर! हौज खास में युवती घायल, पुलिस ने दर्ज किया केस

Delhi Crime: दिल्ली के हौज खास इलाके में बाइक चला रही एक युवती को दो…

Last Updated: September 22, 2026 22:08:37 IST

राजनीति के मैदान से रियलिटी शो तक तेज प्रताप यादव, टावर में मिलेगी शाही जिंदगी या बेसमेंट में कटेंगे दिन?

Rise and Fall Season 2: वीरेंद्र सहवाग एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’…

Last Updated: September 22, 2026 21:36:32 IST

बॉलीवुड का वो गाना, जिसके Gen Z भी हैं दीवाने, आशा भोसले-मोहम्मद रफी की आवाज, गाने ने बदली आरडी बर्मन की किस्मत

Bollywood Evergreen Song: जब भी पुराने गाने की बात होती है, जो मोहम्मद रफी के…

Last Updated: September 22, 2026 20:42:15 IST