Haryana Board HBSE Exam 2026: हरियाणा में लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. हरियाणा बोर्ड आज से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दिया है.
HBSE 10th, 12th Exam 2026 Today: हरियाणा में बोर्ड परीक्षाओं का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) 25 फरवरी 2026 से राज्यभर में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है. बोर्ड ने फरवरी–मार्च सत्र की परीक्षाओं को सुचारु और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
परीक्षा के पहले दिन सीनियर सेकेंडरी (एकेडमिक और ओपन स्कूल) का इंग्लिश पेपर आयोजित किया जाएगा. सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होंगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि किसी भी तरह की जल्दबाजी या तनाव से बचा जा सके.
इस वर्ष हरियाणा के 1,431 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5,66,411 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. इनमें 2,96,593 छात्र और 2,69,818 छात्राएं हैं. सभी योग्य उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड पर आवश्यक हस्ताक्षर होना अनिवार्य है और इसे लैमिनेट न करने की सलाह दी गई है. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे.
इस साल परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं. प्रश्न पत्रों में अल्फा-न्यूमेरिक कोड, QR कोड और अन्य गुप्त सुरक्षा फीचर्स शामिल किए गए हैं ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर नजर रखी जा सके. अधिकांश परीक्षा केंद्र CCTV निगरानी में रहेंगे.
इसके अलावा, 320 फ्लाइंग स्क्वॉड सरप्राइज निरीक्षण के लिए गठित किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू रहेगी, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहे. परीक्षा के दौरान केंद्रों के पास स्थित फोटोकॉपी की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे.
बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) के री-अपीयर एग्जाम भी 25 फरवरी से शुरू होंगे. राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर 5,356 छात्र-शिक्षकों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है. अंत में, बोर्ड ने छात्रों को नियमित रिवीजन, पर्याप्त नींद और हेल्दी रूटीन अपनाने की सलाह दी है. शांत मन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने से बेहतर प्रदर्शन संभव है.
LPG:पेट्रोलियम मिनिस्ट्री के एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, सिलेंडर का यह बढ़ा हुआ एलोकेशन माइग्रेंट…
Odisha Bomb Blast: ओडिशा से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानने के…
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुवाहाटी के मैदान पर…
MBOSE Meghalaya Board SSLC Result 2026 Declared: मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो…
वैज्ञानिकों ने आंखों के कैंसर के इलाज में एक क्रांतिकारी खोज की है. सूअर के…
Pandit Ravi Shankar Interesting Facts: महान संगीतकार और सितावादक पंडित रविशंकर ने एक दक्ष डांसर…