HS Assam Result 2026: आज असम के कई छात्रों का रिजल्ट आने वाला है. असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) आज अपना रिजल्ट ऑफिशियली रिलीज करेगा-
HS Assam Result 2026: असम के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है. असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) ने सुबह 7:30 बजे ऑफिशियल प्रेस रिलीज जारी कर दी है. इसके अनुसार, साल 2026 की हायर सेकेंडरी (HS) यानी कक्षा 12वीं के एग्जाम रिजल्ट आज सुबह 10:30 बजे घोषित किए जाएंगे. ये घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी.
राज्य के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्री रणोज पेगू इस रिजल्ट की घोषणा करेंगे. इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहेंगे. दोनों ही नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों के प्रदर्शन और परीक्षा से जुड़े चीजों पर जानकारी साझा करेंगे.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन आसानी से देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें केवल अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
ahsec.assam.gov.in
ahsec.assam.gov.in/index.php/results
digilocker.gov.in
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2. होमपेज पर ‘Board Exam Results 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
3. इसके बाद ‘Assam Board Class 12 Exam Results 2026’ पर क्लिक करें.
4. अपना रोल नंबर दर्ज करें और ‘Submit’ बटन दबाएं.
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
असम बोर्ड की 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है. यदि कोई छात्र इस न्यूनतम अंक को हासिल नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा.
रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपने मार्कशीट को ध्यान से जांच लें. यदि किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें.
यूपी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है. पार्टी के…
Samsung fridge service issue: 33 हजार का Samsung फ्रिज खरीदने वाले एक ग्राहक की परेशानी…
NTA Exam Calendar 2026-27: NTA ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कई प्रमुख प्रवेश और…
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से जुड़ी चेन्नई की विवादित 2.7 एकड़ जमीन पर…
अंकिता लोखंडे गणपति उत्सव के वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विवादों…
Jaipur Nagar Nigam Re-Polling Result: जयपुर नगर निगम के चार वार्डों में पुनर्मतदान हुआ, जिसका…