<
Categories: Education

JKBOSE 10th 12th Exam Date Sheet 2026: जेकेबीओएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट jkbose.nic.in जारी, ऐसे करें चेक

JKBOSE 10th, 12th Exam 2026 Date Sheet: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ने जम्मू डिवीजन के समर ज़ोन क्षेत्रों के लिए कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. जो भी इस के लिए शामिल हो रहे हैं, वे jkbose.nic.in के जरिए डेटशीट देख सकते हैं.

JKBOSE 10th, 12th Exam 2026 Date Sheet: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने जम्मू डिवीजन के समर ज़ोन क्षेत्रों के छात्रों के लिए कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस घोषणा के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों को परीक्षा शेड्यूल को लेकर बड़ी राहत मिली है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे जेकेबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं.

कक्षा 10 की परीक्षाएं मार्च से होंगी शुरू

JKBOSE के अनुसार कक्षा 10वीं की वार्षिक रेगुलर परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी. परीक्षा सुबह के सेशन में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी. विषयवार डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है.

कक्षा 11 और 12 की परीक्षाओं की तारीखें भी घोषित

बोर्ड ने जानकारी दी है कि कक्षा 11 की परीक्षाएं 28 फरवरी 2026 से, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. ये परीक्षाएं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और होम साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए आयोजित की जाएंगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 सेशन के अंतर्गत होंगी.

JKBOSE कक्षा 10 की विषयवार डेटशीट (संक्षेप में)

कक्षा 10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित विषय से होगी. इसके बाद कंप्यूटर साइंस, हिंदी/उर्दू, अंग्रेजी, होम साइंस, सोशल साइंस, संगीत और विज्ञान जैसे मुख्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. अंतिम चरण में अतिरिक्त भाषा और वोकेशनल विषयों की परीक्षा होगी. वोकेशनल विषयों में हेल्थ केयर, टूरिज्म, IT-ITeS, रिटेल, एग्रीकल्चर, मीडिया, ब्यूटी एंड वेलनेस, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य स्किल आधारित विषय शामिल हैं.

प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट अलग से जारी होगी

JKBOSE ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 11वीं और 12वीं की बाहरी प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट बाद में अलग से जारी की जाएगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें.

एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी जरूरी हिदायतें

बोर्ड ने बताया कि परीक्षा केंद्र की जानकारी छात्रों के एडमिट कार्ड पर दी जाएगी. सभी परीक्षार्थियों को हर परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा. साथ ही, छात्रों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, हेडफोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लाएं. नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.

छात्रों के लिए सलाह

परीक्षा की तारीखें घोषित होने के बाद छात्रों को अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का समय मिल गया है. बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Recent Posts

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST