Gurugram Latest News: गुरुग्राम में एक शख्स ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पत्नी के साथ नौकरी की बात को लेकर विवाद की बात सामने आई है. अभी मामले की जांच की जा रही है.
गुरुग्राम में शख्स ने की आत्महत्या
Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में शख्स ने अपनी पत्नी के साथ तकरार के बाद कथित तौर पर अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी ऋषभ दीक्षित (33) गुरुग्राम में रह रहा था. पुलिस ने कहा कि चार महीने पहले अंतरजातीय विवाह किया था और उसकी पत्नी मुंबई में काम करती थी. मृतक ऋषभ यूपी के कानपुर का रहने वाला था. वह गुरुग्राम की ही अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी में मैनेजर था.
पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच रहने की व्यवस्था को लेकर लगातार तकरार होती थी और ऋषभ चाहता था कि उसकी पत्नी सोनम नौकरी छोड़कर उसके साथ गुरुग्राम में रहे. पुलिस ने कहा कि बुधवार रात को ऋषभ ने पत्नी का फोन उठाना बंद कर दिया था, जिसके बाद अगले दिन पत्नी उसके फ्लैट पर पहुंची जहां उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला.
पुलिस ने कहा कि पत्नी ने मेंटेनेंस कर्मियों को बुलाया, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर पति को छत के पंखे से लटका पाया. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घटनासथल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
उसने बताया कि एक दिन पहले दीक्षित के परिवार ने भी उसकी दादी के निधन के बाद उससे संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. यह पता चला है कि दीक्षित की पत्नी से नौकरी को लेकर तकरार चल रही थी. मामले की जांच जारी है.”
एएसआई प्रदीप ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पत्नी के साथ नौकरी की बात को लेकर विवाद की बात सामने आई है. अभी मामले की जांच की जा रही है. परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…