RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के परिणाम जारी कर दिए हैं. अगर आप इस परीक्षा में फेल हो गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप जिस विषय में फेल हुए हैं. उसके लिए रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परिणाम जारी कर दिया है. आइए जानते हैं कि रीचेकिंग का क्या प्रोसेस है.
RBSE Result Rechecking Process: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के द्वारा आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जो छात्र इस परीक्षा में फेल हो गए हैं. जिस विषय में वो फेल हो गए हैं. वो अपनी कॉपी को रिचेकिंग करवा सकते हैं. साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम जारी कर दिया गया है. जो छात्र फेल हो गए हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं हैं. जिन भी विषयों में आप फेल हुए हैं या जिन विषयों में आपको डाउट हो रहा है.
उन विषयों के लिए आप रिचेकिंग करवा सकते हैं. इसके लिए आपको आवेदन करना होगा. इसके लिए आप RBSE की वेबसाइट पर जाकर रिचेकिंग के लिए आवेदन दे सकते हैं.
अगर आप किसी भी विषय में फेल हो गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप इसके लिए रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. जो छात्र RBSE बोर्ड के नतीजों में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे कॉपी की दोबारा जांच (rechecking) या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस प्रक्रिया से बोर्ड यह जांच पाता है कि क्या कोई उत्तर बिना जांचे रह गया था या कुल अंकों के जोड़ में कोई गलती हुई थी. आवेदन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जाता है.
शुल्क, कक्षा और जांच के प्रकार (स्क्रूटनी/अंकों का दोबारा जोड़ बनाम पुनर्मूल्यांकन) के अनुसार अलग-अलग होते हैं. कई मामलों में विलंब शुल्क (late fees) लगने पर राशि दोगुनी हो जाती है. इसके अतिरिक्त, e-Mitra सेवा शुल्क भी लागू हो सकते हैं. सामान्य शुल्क (हाल के वर्षों के आंकड़ों पर आधारित आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर लें). रिचेकिंग के लिए आपको 300 से 400 रुपये तक का शुल्क अदा करना होगा. इसके अलावा, अगर आपको अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी चाहिए तो इसके लिए आपको 500 से 700 रुपये तक का शुल्क अदा करना पड़ेगा.
Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…
Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…
Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…
Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…
Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…