Himachal Gold Price Today: हिमाचल प्रदेश में मंगलवार (31 मार्च, 2026) को सोने के दाम स्थिर हैं. पिछले तीन दिनों के दौरान सोने के दाम में अधिक इजाफा नहीं हुआ है.
पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में भी सोने के दाम स्थिर हैं
Himachal Gold Price Today: ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हवाई हमले जारी हैं. इस बीच अमेरिका की ओर से खबर आ रही है कि वह ईरान में जमीनी सेना भी उतार सकता है. इसका मतलब यह है कि युद्ध आगे भी जारी रहेगा और इसके चलते वैश्चिक स्तर पर आर्थिक अस्थिरता भी होगी. ऐसे में इसका असर सोने और चांदी के दामों पर भी पड़ सकता है. पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में भी सोना और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में मंगलवार (31 मार्च, 2026) को 24 कैरेट सोने की कीमत 14280 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 13600 रुपये प्रति ग्राम पर बरकरार है. सोमवार को भी यही रेट थे. महावीर जयंती के चलते बाजार बंद हैं, ऐसे में सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है.
रविवार (29 मार्च 2026) के मुकाबले सोमवार (30 मार्च, 2026) को 24 कैरेट सोने की कीमत में 79 रुपये प्रति ग्राम इजाफा हुआ है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 75 रुपये प्रति ग्राम से बढ़ी है. जानकारों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले सोने की कीमतों में 60 प्रतिशत (59.54 प्रतिशत) का इजाफा हुआ है. इस तरह सोना अपने उच्चतम स्तर पर 29 जनवरी 2026 को 17320 रुयये तक पहुंचा था. यहां पर बता दें कि साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में 8.97 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

UP news: लखनऊ में एक 17 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर झगड़े के दौरान…
Rajesh Khanna Hit Song: राजेश खन्ना के गानों का पुराने समय में एक अलग ही…
KL Rahul To Play Ranji Trophy: केएल राहुल रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेलेंगे.…
Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को मिड-वीक एविक्ट कर दिया गया…
ICC ODI World Cup 2027: 2027 वनडे वर्ल्ड कप का फॉर्मेट बिल्कुल अलग और दिलचस्प…
Jitiya Vrat 2026: बिहार, झारखंड और यूपी में जितिया व्रत बच्चों की लंबी उम्र और…