<
Categories: Education

RTE Lottery Result 2026-27 OUT: राजस्थान आरटीई लॉटरी रिजल्ट rajpsp.nic.in पर जारी, अब करना होगा ये काम

RTE एडमिशन लॉटरी 2026-27 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस एक्ट के तहत करीब 6.34 लाख आवेदनों में से बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा का मौका मिलेगा.

आरटीई लॉटरी रिजल्ट 2026: राजस्थान एजुकेशन डिपार्टमेंट ने आज यानी 12 मार्च 2026 को RTE एडमिशन लॉटरी रिजल्ट 2026-27 जारी कर दिया है. इस लॉटरी के माध्यम से यह तय किया जाता है कि किन बच्चों को राइट टू चिल्ड्रेन टू फ्री कंपलसरी एजुकेशन एक्ट (RTE) के तहत प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा का मौका मिलेगा.

इस साल RTE एडमिशन के लिए लगभग 6.34 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो यह दर्शाता है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा की मांग लगातार बढ़ रही है. 

20 फरवरी से 4 मार्च तक खुले थे आवेदन

RTE एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक चली. इस दौरान अभिभावकों को अपने कैचमेंट एरिया (गांव, वार्ड या ग्राम पंचायत) के अंदर अधिकतम पांच स्कूलों का चयन करने का विकल्प दिया गया था. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षा विभाग ने दस्तावेज़ सत्यापन और पात्र उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार की, जिसके आधार पर केंद्रीकृत ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई. इसके अलावा सीधे इस लिंक https://rajpsp.nic.in/PSP4/Auth/RTE के जरिए भी आरटीई लॉटरी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

RTE Lottery Result 2026 कैसे चेक करें?

अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in के माध्यम से ही रिजल्ट चेक करें। पोर्टल पर रिजल्ट देखने के दो आसान तरीके उपलब्ध हैं.

1. स्कूल लोकेशन के आधार पर रिजल्ट देखें

अगर आप किसी विशेष स्कूल की चयनित छात्रों की सूची देखना चाहते हैं, तो यह तरीका उपयोगी है.

आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “Centralized Lottery Result – School Wise” लिंक पर क्लिक करें.
“School Location Wise” विकल्प चुनें.
अब क्रम से जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत/ULB, गांव/वार्ड और स्कूल चुनें.
कैप्चा भरकर Search पर क्लिक करें.

इसके बाद उस स्कूल में चयनित छात्रों की सूची दिखाई देगी, जिसमें आप अपने बच्चे का नाम या आवेदन संख्या देख सकते हैं.

2. एप्लीकेशन डिटेल्स से स्टेटस चेक करें

यह तरीका सबसे तेज माना जाता है क्योंकि इसमें लंबी सूची देखने की जरूरत नहीं होती.
rajpsp.nic.in वेबसाइट खोलें.
Student Online Application & Reporting लिंक पर क्लिक करें.
बच्चे का एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें.
कैप्चा भरकर Submit करें.
अगर बच्चे का चयन हुआ है, तो स्क्रीन पर स्कूल का नाम और एडमिशन स्टेटस दिखाई देगा.

लॉटरी में चयन के बाद क्या करना होगा?

लॉटरी में नाम आना पहला कदम है, लेकिन इससे एडमिशन अपने-आप पक्का नहीं होता. अभिभावकों को कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी.

1. स्कूल में रिपोर्टिंग: चयनित छात्रों को निर्धारित समय के भीतर संबंधित स्कूल में रिपोर्ट करना होगा। पहले राउंड के लिए रिपोर्टिंग 13 मार्च से 21 मार्च 2026 के बीच होने की संभावना है.

2. दस्तावेज़ सत्यापन:
रिपोर्टिंग के दौरान स्कूल निम्न दस्तावेज़ों की जांच करेंगे:

आय प्रमाण पत्र (₹2.5 लाख से कम)
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
जन्म प्रमाण पत्र
BPL कार्ड (यदि लागू हो)

3. अंतिम प्रवेश:
दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ही स्कूल पोर्टल पर एडमिशन कन्फर्म करेगा.

Right of Children to Free and Compulsory Education Act के तहत RTE एडमिशन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर देता है. अगर आपके बच्चे का चयन हुआ है, तो समय पर स्कूल में रिपोर्टिंग और सही दस्तावेज़ जमा करना बेहद जरूरी है, तभी सीट सुनिश्चित हो पाएगी.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST