<

Video: साहब मेरा अनाज खरीद लो…बेटी की शादी के लिए फसल बेचने आया था किसान, हड़ताल के कारण नहीं बिकी तो फूट-फूटकर रोने लगा

Guna Kisan Video: मध्य प्रदेश के गुना के नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक किसान अपनी फसल नहीं बिकने पर फूट-फूटकर रोता हुआ नजर आ रहा है. क्योंकि उसकी बेटी की शादी होने वाली है. जिसके लिए वो फसल बेचकर पैसे जुटाने आया था.

Guna Kisan Video: मध्य प्रदेश के गुना जिले से बेहद हृदय विदारक खबर सामने आ रही है. दरअसल, पूरा मामला ये है कि एक किसान चिलचिलाती धूप में अपनी फसल बेचने की कोशिश कर रहा है. बताया जा रहा हौ कि मध्य प्रदेश के गुना जिले की नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में चिलचिलाती धूप में रखे ताजा कटे धनिये और सरसों के बोरे के बीच एक किसान हाथ जोड़े और आंखों में आंसू लिए खड़ा है. और विनती कर रहा है कि प्लीज मेरी फसल खरीद लो…कल मेरी बेटी की शादी है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार सुबह एक मार्केट इंस्पेक्टर से हुए झगड़े के बाद मंडी की नीलामी का काम रुक गया.

किसानों ने लगाया ये आरोप

किसानों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा बहुत ज़्यादा नशे में थे और नीलामी के दौरान उन्होंने तानाशाही वाला बर्ताव किया. झगड़ा तब शुरू हुआ जब एक किसान के धनिये की सबसे ज्यादा बोली 5,700 रुपये प्रति क्विंटल लगी, लेकिन इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर पर्ची पर 5,400 रुपये लिख दिए. जब किसान ने 300 रुपये के अंतर का विरोध किया तो वो भड़क गया. इस पूरे मामले को लेकर चश्मदीदों का दावा है कि इंस्पेक्टर ने गाली-गलौज की, जिससे व्यापारी भी नाराज हो गए. विरोध में व्यापारियों ने बोली लगाना पूरी तरह से बंद कर दिया और मंडी में खरीदारी बंद कर दी.

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में ब्रेकअप? कहीं ये 5 गलतियां तो नहीं कर रहे आप, मेंटल हेल्थ पर क्या पड़ रहा असर

बेटी की शादी के लिए किसान ने की ये विनती

सुबह 7:00 बजे ही पहुंचे कई किसानों के लिए नीलामी रुकने का मतलब सिर्फ देरी से कहीं ज्यादा गंभीर बात थी. इन किसानों में से एक किसान था. जो श्रीपुरचक गांव का रहने वाला था, जो अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे का इंतज़ाम करने की उम्मीद में अपनी धनिया की फसल बेचने के लिए लाया था. नीलामी रूकने के बाद काफी परेशान हुआ और फिर हाथ जोड़कर मंडी यार्ड में खड़े होकर उसने अधिकारियों और व्यापारियों से विनती की. किसान ने रोते हुए बोला कि मेरी बेटी की शादी कल है. मुझे ‘टीका’ की रस्म के लिए पैसे चाहिए. अगर आज मेरी फ़सल नहीं बिकी तो शादी बर्बाद हो जाएगी. लेकिन कोई भी उसके आंसू पोंछने के लिए आगे नहीं आया. मंडी घंटों तक बंद रही.

सड़कों पर उतरे किसान

इस हालात से नाराज होकर किसान आखिरकार अपना विरोध सड़कों पर ले आए. उनमें से दर्जनों ने एबी रोड नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे ट्रैफ़िक रुक गया. कैंटोनमेंट थाने की पुलिस के मौके पर पहुंचने और किसानों को सड़क खाली करने के लिए मनाने से पहले लगभग आधे घंटे तक सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी रहीं.

LPG Crisis: अलग-अलग शहरों में क्या है LPG गैस का हाल? किस राज्य की सरकार क्या उठा रही है क्या कदम

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Silver Price Today 26 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा धमाका! एक किलो के भाव में 5,500 की गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

Last Updated: October 26, 2026 10:24:57 IST

BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को चाकुओं से गोदा, ड्रग्स के धंधे के खिलाफ उठाई थी आवाज; दहशत में इलाके के लोग

Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…

Last Updated: October 26, 2026 10:02:40 IST

Giridih Road Accident: मौत का सफर! ट्रेलर में फंसकर 6 किलोमीटर तक घिसटी कार, हथौड़े से तोड़कर निकाले गए लोग

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…

Last Updated: October 26, 2026 09:46:09 IST

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें ताजा रेट

Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…

Last Updated: October 26, 2026 09:25:09 IST

Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…

Last Updated: October 26, 2026 09:10:52 IST

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली से पहले अयोध्या जाने वाले ध्यान दें! 1 नवंबर से बदल जाएगा रामलला के दर्शन का समय, जानें नई टाइमिंग

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…

Last Updated: October 26, 2026 08:39:40 IST