<

बात तो दूर फूटी आंख नहीं सुहाता, गौतम गंभीर 13 सालों से इस खिलाड़ी से चल रहे नाराज

Gautam Gambhir Team India: टीम इंडिया का पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल ने बताया कि गौतम गंभीर आज भी उनसे बात नहीं करते हैं. भारतीय टीम से बाहर होने के बाद से ही गौतम गंभीर उनसे नाराज चल रहे हैं. अब संदीप पाटिल ने इस पर खुलकर बात की है.

Gautam Gambhir and Sandeep Patil: भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को साल 2007 और 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. 2011 के फाइनल में गंभीर ने 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी, लेकिन वर्ल्ड कप के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया. टीम इंडिया के सेलेक्टर्स के उस फैसले से गौतम गंभीर अभी भी नाराज हैं. उस समय BCCI के चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल थे, जिन्होंने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को टीम से बाहर किया है. अब पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने इस पर खुलकर बात की है. संदीप पाटिल ने बताया कि उस फैसले के बाद उनके और गंभीर के बीच का रिश्ता खराब हो गया. संदीप पाटिल का कहना है कि टीम से बाहर होने के बाद गौतम गंभीर उनसे बात भी नहीं करते हैं. साल 2013 गौतम गंभीर को टीम इंडिया की टेस्ट और वनडे टीम से बाहर किया गया. उनकी जगह शिखर धवन को मौका दिया गया. इसके बाद से ही गौतम गंभीर की आंखों में सेलेक्टर संदीप पाटिल खटकना शुरू हो गए.

संदीप पाटिल को इग्नोर करते हैं गंभीर

संदीप पाटिल ने यूट्यूब चैनल ‘द विक्की लालवानी शो’ पर बताया कि गौतम गंभीर 13 साल बाद आज भी उनसे बात नहीं करते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, गौतम गंभीर उन्हें देखना तक पसंद नहीं करते हैं. पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने बताया कि वो गंभीर के साथ कई टीवी शो पर साथ में बैठे हैं, लेकिन कभी गौतम ने उनकी ओर देखा भी नहीं. संदीप पाटिल ने आगे बताया कि कई बार उन्होंने सामने से बात करने की कोशिश भी की, लेकिन गंभीर उन्हें इग्नोर करते हैं. संदीप पाटिल ने कहा कि पहले गौतम गंभीर के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे थे, लेकिन जब साल 2013 में गौतम गंभीर को टीम से बाहर किया गया, तो उनका रिश्ता खराब हो गया. संदीप पाटिल ने बताया कि गौतम गंभीर ऐसे शख्स हैं, जो बातें भूलते नहीं हैं और न ही माफ करते हैं. हालांकि संदीप पाटिल आज भी गौतम गंभीर का सम्मान करते हैं.

13 साल से नाराज बैठे हैं गौतम गंभीर

टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल ने बताया कि जब आप सेलेक्शन कमेटी की कुर्सी पर बैठे होते हैं, तो कुछ कड़े फैसले लेने होते हैं. उन्होंने कहा कि जब वो चीफ सेलेक्टर थे, तो उस समय सेलेक्शन कमेटी ने युवराज सिंह, वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों पर भी कठिन फैसले लिए गए थे. हालांकि गौतम गंभीर आज भी उस चीज को भुला नहीं पाए हैं, जिसके चलते वह अभी भी संदीप पाटिल से बात नहीं करते हैं.

गंभीर और संदीप पाटिल के बीच कैसा था बॉन्ड?

संदीप पाटिल ने बताया कि उनका गौतम गंभीर के साथ काफी अच्छा रिश्ता था. वे दोनों साथ में टेनिस खेलते थे. जब संदीप पाटिल को कोच पद से हटाया गया था, तब गौतम गंभीर ने लगभग 2 हफ्ते में फोन करके बात की थी. संदीप पाटिल ने बताया कि गौतम गंभीर अपने खेल को लेकर काफी ज्यादा सीरियस थे. ऐसे में जब कोई खिलाड़ी अच्छा खेल रहा होता है, तो वह मैदान नहीं छोड़ना चाहता है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

44 की उम्र में फिर दूल्हा बने टीवी एक्टर नंदीश संधू, रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद कविता बनर्जी संग रचाई शादी

Nandish Sandhu Wedding: टीवी एक्टर और एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पहले पति ने दूसरी बार…

Last Updated: November 15, 2026 12:48:50 IST

Chhath Puja 2026: आज शाम डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें पूजा की पूरी विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…

Last Updated: November 15, 2026 12:30:27 IST

Watch Video: शेर को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनाया अजीब तरीका, 5 बाइकों से घेरकर रोकने की कोशिश; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…

Last Updated: November 15, 2026 12:10:10 IST

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: November 15, 2026 11:52:29 IST

Delhi News: दिल्ली में छठ पर राजनीति, AAP पर ‘फायर’ हुए कपिल मिश्रा, एक्स पर लिखा तंज वाला पोस्ट

Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…

Last Updated: November 15, 2026 11:24:38 IST

Railway Track Blast: रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश में पाकिस्तान कनेक्शन! 30 हजार रुपये के लिए महिला ने किया बड़ा कांड; पंजाब में दो गिरफ्तार

Rajasthan Railway Track Blast: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS ने पंजाब से महिला…

Last Updated: November 15, 2026 11:11:51 IST