<
Categories: Education

UP B.Ed JEE 2026: यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन शुरू, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई, जानें फीस, एग्जाम डेट

UP B.Ed JEE 2026 Application Form: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो कोई भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे bujhansi.ac.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं.

UP B.Ed JEE 2026 Registration: उत्तर प्रदेश में बीएड करने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने 10 फरवरी 2026 से UP B.Ed JEE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार शैक्षणिक सेशन 2026-28 के लिए राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

UP B.Ed JEE 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 तय की गई है. जो अभ्यर्थी निर्धारित समय में फॉर्म जमा नहीं कर पाएंगे, उनके लिए लेट फीस के साथ आवेदन की सुविधा 6 मार्च से 10 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगी. एडमिट कार्ड 20 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे, जबकि परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें.

परीक्षा पैटर्न: कितने पेपर और कितने अंक?

UP B.Ed JEE 2026 में दो पेपर होंगे. पेपर 1 में जनरल नॉलेज और भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. पेपर 2 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट और आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या एग्रीकल्चर विषयों से जुड़े स्पेशल नॉलेज के प्रश्न शामिल होंगे. दोनों पेपर में 100-100 प्रश्न होंगे, कुल 200 अंक निर्धारित हैं. परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की होगी.

UP B.Ed JEE 2026 Registration के लिए अप्लाई करने का लिंक

आवेदन शुल्क: किसे कितनी फीस देनी होगी?

सामान्य वर्ग सहित सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1650 रुपये रखा गया है. वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य के SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 850 रुपये है. लेट फीस के साथ आवेदन करने पर जनरल, OBC, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये जमा करने होंगे, जबकि यूपी राज्य के SC और ST उम्मीदवारों के लिए यह राशि 1000 रुपये निर्धारित है.

UP B.Ed JEE 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

UP B.Ed JEE की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं.
होम पेज पर दिए गए UP B.Ed JEE 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
नई विंडो में रजिस्ट्रेशन करें.
आवश्यक विवरण भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें.
निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

UP B.Ed JEE 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है जो शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं. समय पर आवेदन और सही तैयारी ही सफलता की कुंजी है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST