<
Categories: विदेश

बांग्लादेश में फिर एक हिंदू की हत्या! हाथ-पैर बंधे और शरीर से निकल रहा था खून; शव मिलते ही मचा हड़कंप

Hindu Man Killed In Bangladesh: बांग्लादेश में आम चुनाव से ठीक पहले एक और हिंदू की हत्या कर दी गई. उस हिंदू व्यक्ति का शव मिलने ही हड़कंप मच गया है.

Bangladesh News: बांग्लादेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है. पिछले महीने एक हिंदू की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. अब एक बांग्लादेश आम चुनाव से ठीक एक दिन पहले एक और हिंदू की हत्या कर दी गई. उसका शव चाय बागान में मिला और हाथ-पैर बंधे थे और शरीर पर गंभीर चोटें थीं. 

एक और हिंदू की मिली लाश

बांग्लादेश के मौलवीबाजार जिले में बुधवार को मतदान से एक दिन पहले 28 वर्षीय एक हिंदू व्यक्ति की लाश मिली. जिसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे. इस घटना ने चुनाव से पहले हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं. मृतक की पहचान रतन साहूकार के रूप में हुई है, जो चंपा क्षेत्र के चाय बागानों में काम करता था. उसका शव बुधवार की सुबह करीब 10 बजे बरामद किया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसके शरीर पर गहरे घाव थे और  हाथ-पैर बंधे हुए थे. शव मिलने के समय भी घावों से खून बह रहा था.

दोस्तों ने कहा- हत्या हुई है

रतन के सहकर्मियों ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की गई है. उन्होंने कहा कि चोटों की प्रकृति और उनके अंगों के बंधे होने से किसी साजिश का संकेत मिलता है. हालांकि पुलिस जांच कर रही है और पता लगा रही है कि हत्या चुनाव से संबंधित थी या इसके पीछे कोई अन्य मकसद था.

पहले भी हो चुकी है हिंदुओं की हत्या

बीते दिनों बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक अन्य हिंदू व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. मृतक की पहचान 62 वर्षीय सुशेन चंद्र सरकार के रूप में हुई थी. इससे पहले दीपू दास की भी हत्या बहुत ही निर्मम तरीके से की गई थी. उसे पहले पीट-पीटकर मारा गया और फिर जिंदा जला दिया गया था. इस दिल दहला देने वाले घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. बांग्लादेश में आए दिन अल्पसंख्यक हिंदुओं की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अगर इसपर कड़े फैसले नहीं लिए गए, तो और हत्याएं होने के संकेत हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Banda River Tragedy: एक को बचाने के लिए नदी में कूदे दोनों भाई, फिर दिवाली के दिन बुझ गए घर के दो चिराग; तीसरे की तलाश जारी

Banda River Tragedy: बांदा में दीपावली के दिन बागे नदी में नहाने गए तीन युवक…

Last Updated: November 9, 2026 09:15:38 IST

Air Pollution: दिवाली के बाद जहरीली हुई देश की हवा, 1258 पहुंचा AQI; दिल्ली नहीं ये शहर बना प्रदूषण में नंबर-1

Air Pollution: पंजाब का बठिंडा 1258 के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ देश के…

Last Updated: November 9, 2026 09:07:54 IST

क्या खतरे में है दुनिया के बड़े अरबपति की कुर्सी? Nvidia CEO Jensen Huang की बढ़ी मुश्किलें

Nvidia CEO Jensen Huang पर विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़े मामले की जांच शुरू हुई…

Last Updated: November 9, 2026 09:19:42 IST

Caught On CCTV: पेट्रोल के पैसे मांगे तो 1 KM तक घसीटा, लखनऊ में कार सवारों की खौफनाक करतूत; CCTV वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Lucknow Petrol Pump Viral Video: लखनऊ में ₹4,000 का पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार सवारों…

Last Updated: November 9, 2026 08:51:22 IST

Diwali Accident: दिल्ली में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, 10 साल के बच्चे के पेट में लगा रॉकेट; मौत से पसरा मातम

Diwali Accident: हादसे के बाद परिवार बच्चे को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले गया. वहां…

Last Updated: November 9, 2026 08:48:52 IST

Diwali Rituals: दिवाली के बाद पूजा की चौकी हटाने में न करें जल्दबाजी, जानें फूल, चावल और कलश के पानी का क्या करें

Diwali Rituals: दिवाली की पूजा पूरी होने के बाद, लोग अक्सर सोचते हैं कि पूजा…

Last Updated: November 9, 2026 08:36:12 IST