Social Media Viral Post: बेंगलुरु के एक कॉलेज स्टूडेंट ने PTM से बचने के लिए नकली पेरेंट की तलाश शुरू की और इसके लिए 15,000 का ऑफर दिया. पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.
Viral Post: स्टूडेंट ने सोशल मीडिया पर मांगा ‘नकली पेरेंट’
Viral Post: पेरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) आमतौर पर छात्रों के लिए थोड़ा तनाव भरा पल होता है. इस दौरान शिक्षकों और अभिभावकों के बीच छात्र की पढ़ाई, व्यवहार और प्रदर्शन पर खुलकर चर्चा होती है. लेकिन बेंगलुरु के एक कॉलेज स्टूडेंट ने इस स्थिति से बचने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया.
स्टूडेंट ने ऑनलाइन एक पोस्ट डालकर “नकली पेरेंट” की तलाश शुरू कर दी, जो उसकी जगह पेरेंट-टीचर मीटिंग में शामिल हो सके. इतना ही नहीं, उसने इसके बदले 15,000 देने की पेशकश भी की. देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई और इंटरनेट पर लोगों ने इस पर जमकर मज़ाक और मज़ेदार प्रतिक्रियाएं दीं.
स्टूडेंट ने अपनी मांग Reddit पर पोस्ट की थी. पोस्ट में उसने लिखा कि उसकी कॉलेज PTM आने वाली है और उसे अपने साथ एक “नकली मम्मी या पापा” चाहिए जो मीटिंग में शामिल हो सकें. उसने पोस्ट में कुछ शर्तें भी बताईं. जैसे:
व्यक्ति की उम्र 40 साल से ज्यादा होनी चाहिए
उसे अच्छी अंग्रेज़ी बोलनी आनी चाहिए
वह PTM में उसके पेरेंट बनकर बात कर सके
स्टूडेंट ने यह भी बताया कि उसका बॉयफ्रेंड इसके लिए 15,000 देने को तैयार है. साथ ही उसने ऐसे व्यक्ति को प्राथमिकता देने की बात कही जो इंदिरा नगर इलाके में रहता हो.
पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट यूज़र्स ने इसे गंभीरता से कम और मज़ाक के तौर पर ज्यादा लिया. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में मजेदार ऑफर्स और चुटकुले लिखे. एक यूज़र ने मज़ाक में लिखा कि मेरे पापा रिटायर हो चुके हैं और साइड इनकम ढूंढ रहे हैं, शायद यह काम उनके लिए सही रहेगा. दूसरे यूज़र ने लिखा कि मेरी उम्र 34 साल है और मेरी दाढ़ी में कुछ सफेद बाल भी हैं. क्या मैं इस रोल के लिए योग्य हूं? एक और कमेंट में किसी ने कहा कि मैं अगस्त में 31 साल का हो जाऊंगा, लेकिन मेरी सोच काफी मैच्योर है. क्या मैं कोशिश कर सकता हूँ?
दिलचस्प बात यह रही कि कुछ यूज़र्स सिर्फ मज़े के लिए इस काम के लिए तैयार भी हो गए. एक व्यक्ति ने लिखा कि मेरी उम्र 46 साल है, मैं यह काम सिर्फ मज़े के लिए करूंगा. एक अन्य यूज़र ने कहा कि मैं आ सकता हूं. मेरी उम्र 40 नहीं है, लेकिन थोड़ा मेकअप कर लूंगा तो काम चल जाएगा. पैसे भी नहीं चाहिए, बस मज़ा आएगा.
यह अनोखी पोस्ट धीरे-धीरे पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गई. X पर भी इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया गया, जहां लोगों ने पुराने किस्से भी साझा किए. एक यूज़र ने बताया कि 2003 में उसके कॉलेज में भी ऐसा ही मामला हुआ था, जब एक छात्र ने PTM में अपने पिता की जगह अपने कुक को भेज दिया था. कुक ने इतना शानदार अभिनय किया कि किसी को शक नहीं हुआ लेकिन कुछ दिनों बाद असली पिता कॉलेज पहुंच गए और पूरी कहानी सामने आ गई.
बेंगलुरु के इस छात्र की “नकली पेरेंट” वाली पोस्ट ने यह दिखा दिया कि इंटरनेट पर छोटी-सी बात भी कितनी जल्दी वायरल हो सकती है. भले ही यह एक मज़ाकिया घटना हो, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर लोगों को हंसने और चर्चा करने का नया विषय जरूर दे दिया.
Bageshwar Earthquake: रविवार सुबह उत्तराखंड के बागेश्वर में 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया.…
Begeshwar Earthquake: उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के…
Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अक्सर चर्चा में रहते हैं,आज…
Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अक्सर चर्चा में रहते हैं,आज…
LSG vs SRH head to head: इंडियन प्रीमियर लीग में आज लखनऊ और हैदराबाद के…
कई बार कुछ कार्ड धारकों को यह जानकारी नहीं होती कि उनके आसपास कौन-कौन से…