Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अक्सर चर्चा में रहते हैं,आज हम आपको कोहली के आलीशान घर के बारे में आपको बताएंगे.
मुंबई में विराट-अनुष्का का लग्जरी आशियाना
Virat Kohli Mumbai House: मुंबई जैसे बड़े और रौनक भरे शहर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का घर किसी सपने से कम नहीं है. दोनों ने यहां एक बेहद खूबसूरत और शानदार अपार्टमेंट में अपना आशियाना बसाया हुआ है, जिसकी कीमत करीब 34 करोड़ रुपये बताई जाती है. यह घर एक हाई-राइज बिल्डिंग की 35वीं मंजिल पर स्थित है, जहां से अरब सागर का शानदार नजारा दिखाई देता है.
करीब 7,000 स्क्वायर फीट से ज्यादा में फैला यह अपार्टमेंट चार बेडरूम वाला है और हर कोना बेहद सलीके से सजाया गया है. यहां हर चीज में सादगी के साथ क्लास का शानदार मेल देखने को मिलता है.
विराट और अनुष्का का घर दिखने में जितना लग्जरी है, उतना ही शांत और सुकून देने वाला भी है. जीक्यू की रिपोर्ट के मुताबिक 7,171 वर्ग फुट के 4 बेडरूम वाले इस अपार्टमेंट की कीमत 34 करोड़ रुपए है.घर का इंटीरियर ज्यादा भारी-भरकम नहीं है, बल्कि मिनिमल और साफ-सुथरे डिजाइन पर फोकस किया गया है. हल्के रंगों का इस्तेमाल और खुले स्पेस इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.घर में बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, जिनसे रोशनी भरपूर आती है. बालकनी सेअरब सागर का नजारा साफ दिखता है .इस खूबसूरत घर में विराट और अनुष्का अपने दोनों बच्चों-वामिका और अकाय के साथ रहते हैं. बच्चों के लिए भी घर में खास जगह बनाई गई है, जहां वे आराम से खेल और समय बिता सकें.
मुंबई के अलावा इस पावर कपल का एक शानदार विला अलीबाग में भी है, जिसे वे अक्सर छुट्टियों के लिए इस्तेमाल करते हैं. यह विला हरियाली से घिरा हुआ है और यहां मॉडर्न और क्लासिक डिजाइन का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है.इस विला में कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं, जैसे तापमान नियंत्रित स्विमिंग पूल, जैकूजी, पूरी तरह से सुसज्जित किचन और स्टाफ के लिए अलग व्यवस्था. कांच की बड़ी दीवारें और खुले स्पेस इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया.आखिरकार 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने इटली में एक निजी समारोह में शादी की और आज यह जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा कपल्स में गिनी जाती है.
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…