120 Bahadur VS Mastiii 4 : मस्ती 4 से 120 बहादुर पहले वीकेंड पर कमाई के मामले में आगे निकल चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है.
120 Bahadur and Mastii 4 Box Office Collection Day 3: मस्ती 4 से 120 बहादुर दोनों फिल्में एक साथ 21 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं. 120 बहादुर में फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं मस्ती 4 में विवेक ओबरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं. दोनों ही फिल्मों की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी रही. लेकिन वीकेंड में दोनों फिल्मों के कलेक्शन में थोड़ा बढ़ोतरी नजर आई है. धीमी शुरूआत करने वाली 120 बहादुर, मस्ती 4 से आगे निकलती हुई नजर आ रही है. फिल्म ने 10 करोड़ का आंकड़ा पहले वीकेंड पर पार कर लिया है.
रजनीश घई द्वारा निर्देशित यह फिल्म रेजांग ला की लड़ाई को बड़े पर्दे पर पेश करती है. सैकनिल्क के अनुसार, ‘120 बहादुर’ (120 Bahadur), जिसमें अख्तर मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, ने शुक्रवार को 2.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की और फिर शनिवार को 70 प्रतिशत से ज़्यादा की उछाल के साथ 3.85 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद, तीसरे दिन, यानी रविवार को, फिल्म ने मामूली लेकिन और ज़्यादा वृद्धि देखी. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, रविवार को इसने 4 करोड़ रुपये कमाए, जिससे घरेलू बाज़ार में शुरुआती सप्ताहांत के बाद फिल्म की कुल कमाई 10.10 करोड़ रुपये हो गई.
21 नवंबर, 2025 को रिलीज हुई ‘मस्ती 4’ ( Mastii 4) अपने शुरुआती वीकेंड में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू पाई. रविवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, भारतीय बाज़ार में इसकी कुल कमाई 8.50 करोड़ रुपये हो गई है. 120 Bahadur में फरहान अख्तर के साथ, इस फिल्म में राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं, जबकि विवान भटेना, साहिब वर्मा, स्पर्श वालिया, अजिंक्य देव, अंकित सिवाच, धनवीर सिंह और एजाज खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
120 बहादुर और मस्ती 4 कई सुपरहिट कलाकार शामिल हैं. इसके चलते फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है. दोनों फिल्मों का बजट भी काफी अच्छा खासा .है रिपोर्ट्स के अनुसार, 120 बहादुर का बजट 80 से 90 करोड़ है. जबकि मस्ती 4 को 50 से 60 करोड़ में बनाई गई है.
Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…
Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…
Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…
SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं SDM ज्योति मौर्य…
Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…
Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…