<
Categories: मनोरंजन

5 मिनट तक जबरदस्ती Kiss, 15 साल की रेखा पर टूट पड़ा ये एक्टर; सेट पर सीटियां बजाकर मजे लेती रही पब्लिक

Biswajeet Chatterjee Kissed Rekha: महज 15 साल की रेखा के साथ फिल्म 'अंजाना सफर' में कथित तौर पर बिना जानकारी किसिंग सीन फिल्माया गया. इस घटना ने खूब विवाद खड़ा किया और आज भी कलाकारों की सहमति पर सवाल उठाती है.

Biswajeet Chatterjee Kissed Rekha: आज जिस रेखा की खूबसूरती, अदाकारी और दिलकश अदाओं के लाखों लोग दीवाने हैं, उनके शुरुआती फिल्मी सफर की एक घटना आज भी सवाल खड़े करती है. महज 15 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखने वाली रेखा को एक ऐसे किसिंग सीन का सामना करना पड़ा, जिसके बारे में कथित तौर पर उन्हें पहले से जानकारी नहीं थी. फिल्म के सेट पर कैमरा चलता रहा और इस घटना ने बाद में बड़े विवाद का रूप ले लिया.

जब अचानक शुरू हुआ किसिंग सीन

यह किस्सा साल 1969 में फिल्माई गई फिल्म ‘अंजाना सफर’ से जुड़ा है, जिसमें रेखा के साथ अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी नजर आए थे. मीडिया में प्रकाशित पुरानी रिपोर्टों के मुताबिक, निर्देशक राजा नवाथे रेखा के चेहरे पर स्वाभाविक हैरानी और प्रतिक्रिया कैमरे में कैद करना चाहते थे. बताया जाता है कि जैसे ही निर्देशक ने ‘एक्शन’ कहा, बिस्वजीत ने रेखा को पकड़कर किस करना शुरू कर दिया. रेखा इस अचानक हुई घटना से स्तब्ध रह गईं. रिपोर्टों के अनुसार, वह अपनी आंखें बंद किए रहीं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. कथित तौर पर यह सीन करीब पांच मिनट तक चलता रहा. शॉट खत्म होने के बाद सेट पर मौजूद लोगों की सीटियों और तालियों का जिक्र भी इस घटना से जुड़ी खबरों में मिलता है.

बेटी ने भी पिता के फैसले पर उठाए सवाल

सालों बाद यह मामला फिर चर्चा में आया, तो बिस्वजीत चटर्जी की बेटी और अभिनेत्री पल्लवी चटर्जी की प्रतिक्रिया भी सामने आई. रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने माना कि इतनी कम उम्र की लड़की को पहले से बताए बिना इस तरह के सीन में शामिल करना गलत था. उनका कहना था कि निर्देशक का दबाव होने के बावजूद उनके पिता को इस सीन के लिए मना कर देना चाहिए था. इस प्रतिक्रिया ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की सहमति और सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी.

ये भी पढ़ें: Rise and Fall 2: ‘जब मैं बेडरूम में पहुंचा, तो वो लड़के के साथ…’ तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या पर लगाए ये आरोप

बिस्वजीत ने क्या दी थी सफाई?

दूसरी ओर, बिस्वजीत चटर्जी ने इस घटना के संबंध में निर्देशक के निर्देशों का हवाला दिया था. उनके मुताबिक, यह सीन रेखा की स्वाभाविक प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करने के उद्देश्य से फिल्माया गया था. हालांकि, इस सफाई से कलाकार की सहमति से जुड़ा सवाल खत्म नहीं होता. इस सीन को लेकर विवाद और सेंसर संबंधी अड़चनों की खबरें भी सामने आईं. फिल्म को लंबे समय तक रिलीज का इंतजार करना पड़ा और आखिरकार यह 1979 में ‘दो शिकारी’ नाम से सिनेमाघरों तक पहुंची.

ये भी पढ़ें: Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST

Watch Video: रफीक चाचा को रात में होता था अकेलापन महसूस, 70 साल की उम्र में किया निकाह, बोले- हमे जरूरत…

Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…

Last Updated: October 31, 2026 09:04:57 IST

Petrol Diesel Price 31 October 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? घर से निकलने से पहले जान लें ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 31 October 2026: महीने के आखिरी दिन पेट्रोल और डीजल की…

Last Updated: October 31, 2026 08:25:56 IST

Aaj ka Mausam 31 October 2026: आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD की चेतावनी

Weather Update 31 October 2026: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिणी अंडमान सागर और…

Last Updated: October 31, 2026 08:17:53 IST

Delhi Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हाहाकार, 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत, 2 की हालत गंभीर

Fire In Delhi Mangolpuri:आउटर डिस्ट्रिक्ट के DCP विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस…

Last Updated: October 31, 2026 07:57:12 IST