<
Categories: मनोरंजन

पायल गेमिंग से पहले काचा बादाम गर्ल भी हो चुकीं डीपफेक का शिकार,जानें अंजलि अरोड़ा की कहानी?

हाल ही में पायल धारे का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो पर कच्चा वीडियो फेम अंजलि अरोड़ा ने खुलकर अपना दर्द शेयर किया. उन्होंने कहा कि लोगों का मिनटों का मनोरंजन किसी की जिंदगी बर्बाद कर सकता है.

Anjali Arora on Payal Gaming: हाल ही में मशहूर गेमिंग क्रिएटर पायल धरे उर्फ पायल गेमिंग का एक डीपफेक वायरल हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया. हालांकि जांच के बाद ये वीडियो फेक साबित भी हो गया. आपको जानकर हैरानी होगी कि इससे पहले भी कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स डीपफेक का शिकार हो चुके हैं. इनमें एक नाम कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा का भी है. वे सालों पहले एक फर्जी और मॉर्फ किए गए एक MMS विवाद का शिकार हुई थीं. 

पायल गेमिंग की वीडियो पर अंजलि अरोड़ा ने शेयर किया दर्द

हाल ही में पायल गेमिंग से जुड़ा 19 मिनट का एक वीडियो वायरल हुआ. इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कच्चा वीडियो फेम अंजलि अरोड़ा ने खुलकर अपना दर्द शेयर किया. उन्होंने बताया कि तीन साल पहले वे लगातार ट्रोलिंग, गालियों और मानसिक उत्पीड़न का शिकार हुई थीं. उन्होंने कहा कि ट्रोलर्स के लिए जो चीज कुछ सेकंड का मनोरंजन होता है, वो किसी के लिए सालों का ट्रॉमा बन जाती है. 

अंजलि अरोड़ा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि फर्जी एमएमएस वीडियो ने उनकी जिंदगी को बदल दिया. इस विवाद के कारण उन्हें कई अच्छे प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया. उन्होंने बताया कि आज भी उन्हें उनके काम से ज्यादा झूठी अफवाहों के लिए जज किया जाता है. उन्होंने कहा कि लोग सच्चाई जाने बिना बेहद आसानी से किसी भी महिला के चरित्र पर सवाल उठा देते हैं. ये केवल एक गलती नहीं बल्कि अमानवीय भी है. 

वीडियो शेयर न करने की अपील

अंजलि ने कहा कि ऑनलाइन ट्रोलिंग और डीपफेक जैसे मामले सिर्फ डिजिटल मुद्दे नहीं हैं. ये असल जिंदगी में भी असर डालते हैं. इस तरह की घटनाएं आत्मविश्वास, करियर और मानसिक स्वास्थ्य को गहरी चोट पहुंचाते हैं. इसके बाद उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी कंटेंट की पुष्टि के बिना उसे शेयर न करें.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST