<

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना ने किया सबसे बड़ा खुलासा? बताया- किस कंटेस्टेंट से डरते थे सबसे ज्यादा

Bigg Boss 19 winner Gaurav Khanna: बिग बॉस विनर 19 गौरव खन्ना ने मीडिया से बात करते यह स्वीकार किया है कि बशीर, प्रणित मोरे,  अमाल मलिक, तान्या मित्तल और फरहाना सबसे मजबूत कंटेस्टेंट थे.

Bigg Boss 19 winner Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना लगातार चर्चा में हैं.  ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी के साथ गौरव खन्ना को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है. इसके साथ ही विनर को एक चमचमाती कार भी मिली है. गौरव खन्ना शो जीतने के बाद लगातार बिजी हैं और इंटरव्यू भी दे रहे हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें किस कंटेस्टेंट से सबसे ज्यादा डर लगा. इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि वह बिग बॉस 19 में जीती 50 लाख रुपये की रकम का कहां पर इस्तेमाल करेंगे?

बिग बॉस के सबसे महंगे एक्टर थे

बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना सबसे महंगे एक्टर रहे. उन्होंने हर सप्ताह करीब 17.5 लाख रुपये थी. रोजाना के हिसाब से अनुमान लगाएं तो यह रकम 2 लाख रुपये से अधिक होती है. इस तरह गौरव खन्ना ने 18 सप्ताह तक बिग बॉस में रहने के दौरान करीब 2.5 करोड़ रुपये कमाए. इसके अलावा उन्होंने ट्रॉफी जीतने पर 50 लाख रुपये भी हासिल किए. बिग बॉस की बात करें तो उन्होंने  कुल कमाई 3 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की. 

50 लाख रुपये कहां करेंगे खर्च

 टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में गौरव खन्ना ने बताया है कि वह बिग बॉस में बतौर विनर मिले 50 लाख रुपये का निवेश करेंगे. कहां करेंगे? यह तय नहीं किया है. हालांकि, बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ अच्छी जगह घूमने जाना चाहते हैं. उन्होंने यह स्वीकार किया है कि वह दोनों बहुत दिनों से बाहर नहीं गए और साथ में ज्यादा वक्त भी नहीं गुजारा है.

बाहर भी रहेगी कुछ लोगों से दोस्ती

गौरव खन्ना का यह भी कहना है कि उन्होंने बिग बॉस शो के दौरान प्रणित मोरे (Pranit More) और मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) से सच्ची दोस्ती की है. यह दोस्ती सिर्फ बिग बॉस के घर तक सीमित नहीं है, बल्कि बाहर भी हम दोस्त रहेंगे. खासतौर से मृदुल तिवारी तो मेरे छोटे भाई जैसा है. उन्होंने यह भी बताया कि  मेरा दोस्त प्रणित मोरे शो से बाहर गया, तब भी वह मेरे साथ परिवार की तरह खड़ा रहा. ये दोस्ती जारी रहेगी और हमेशा रहेगी.

कौन था सबसे मजबूत कंटेस्टेंट

मीडिया ‘मायापुरी’ से बातचीत में गौरव ने यह भी स्वीकार किया है कि बिग बॉस-19 में यूं तो कई सारे कंटेस्टेंट थे जो मजबूत थे. बशीर, प्रणित मोरे,  अमाल मलिक, तान्या मित्तल और फरहाना. लेकिन वह मानते हैं कि उन्हें फरहाना से सबसे ज्यादा डर लगा, क्योंकि वह एक मजबूत कंटेस्टेंट थीं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST